कोरोना देश में: बीते दिन 31023 केस मिले, 38577 लोग ठीक हुए और 401 की मौत; एक्टिव केस में करीब 8 हजार की कमी आई

कोरोना देश में: बीते दिन 31023 केस मिले, 38577 लोग ठीक हुए और 401 की मौत; एक्टिव केस में करीब 8 हजार की कमी आई

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: बीते दिन 31023 केस मिले, 38577 लोग ठीक हुए और 401 की मौत; एक्टिव केस में करीब 8 हजार की कमी आई

यह तस्वीर पटना की है। यहां एक वैक्सीनेशन सेंटर पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आए।

देश में शनिवार को 31,023 कोरोना केस मिले और 38,577 लोग ठीक हुए। लगातार दूसरे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। अब तक 3.16 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 7,960 की कमी आई है। फिलहाल 3.47 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, केरल में चार दिन बाद 20 हजार से कम केस आए हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कल राज्य में 20,846 लोगों ने बीमारी को मात दी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 31,023
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,577
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 401
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.24 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.16 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.34 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.47 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां शनिवार को 17,106 लोग संक्रमित पाए गए। 20,846 लोग ठीक हुए और 83 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 38.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,428 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 4,575 लोग संक्रमित मिले। 5,914 लोग ठीक हुए और 145 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 53,967 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 19 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 430 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 24 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 24 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,792 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 407 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
यहां शनिवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 16 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 184 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 7 नए मामले सामने आए और 14 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,515 लोगों की मौत हो गई। 88 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां शनिवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 11 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 167 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *