कोरोना देश में: बीते दिन 34,288 नए केस मिले, 376 लोगों की मौत हुई; 11 दिन बाद मरने वालों की संख्या इतनी कम

कोरोना देश में: बीते दिन 34,288 नए केस मिले, 376 लोगों की मौत हुई; 11 दिन बाद मरने वालों की संख्या इतनी कम

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: बीते दिन 34,288 नए केस मिले, 376 लोगों की मौत हुई; 11 दिन बाद मरने वालों की संख्या इतनी कम

यह फोटो पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की है। यहां बालुरघाट के पास सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।

देश में शुक्रवार को 34,288 कोरोना केस मिले और 36,248 लोग ठीक हुए। इस दौरान 376 मरीजों की मौत हुई। 11 दिन बाद मरने वालों की संख्या इतनी कम आई है। अब तक 4.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में बीते दिन 57 नए केस मिले। 12 दिनों के बाद यह संख्या इतनी अधिक है। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 34,288
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,248
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 376
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.33 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.55 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां शुक्रवार को 20,224 लोग संक्रमित पाए गए। 17,142 लोग ठीक हुए और 99 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 37.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,345 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 4,365 लोग संक्रमित मिले। 6,384 लोग ठीक हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 555,454 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 46 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 459 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 23 लोग ठीक हुए, जबकि 2 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,791 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 408 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
यहां शुक्रवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 186 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 8 नए मामले सामने आए और 8 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,515 लोगों की मौत हो गई। 95 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 12 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 155 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *