कोरोना देश में: बीते दिन 35786 केस मिले, 37812 लोग ठीक हुए; 6 दिन बाद मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा

कोरोना देश में: बीते दिन 35786 केस मिले, 37812 लोग ठीक हुए; 6 दिन बाद मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: बीते दिन 35786 केस मिले, 37812 लोग ठीक हुए; 6 दिन बाद मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा

यह फोटो असम के नागांव जिले के हेल्थ सेंटर की है। यहां बुधवार को वैक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।

देश में बुधवार को 35,786 कोरोना केस मिले और 37,812 लोग ठीक हुए। इस दौरान 511 की मौत हुई। 6 दिन बाद मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा रही। अब तक 4.33 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। फिलहाल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.58 लाख है। अब तक 3.23 करोड़ संक्रमित हुए हैं और महामारी को मात देने वालों की संख्या 3.14 करोड़ है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,786
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,812
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 511
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.33 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.58 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां बुधवार को 21,427 लोग संक्रमित पाए गए। 18,731 लोग ठीक हुए और 179 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 37.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,049 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 5,132 लोग संक्रमित मिले। 8,196 लोग ठीक हुए और 158 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.06 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 58,069 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 76 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 427 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यूपी ने बुधवार के आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं। यहां मंगलवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 24 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,786 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 420 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
यहां बुधवार को 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 16 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 186 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 9 नए मामले सामने आए और 11 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,515 लोगों की मौत हो गई। 93 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां बुधवार को 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 19 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 153 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *