कोरोना देश में: देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी; फिर भी एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन गिरावट

कोरोना देश में: देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी; फिर भी एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन गिरावट

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी; फिर भी एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन गिरावट

यह तस्वीर मुंबई की है। यहां स्कूल के अंदर बने अस्थायी टीकाकरण केंद्र के बाहर मंगलवार को लोगों की लंबी कतार नजर आई।

देश में कोरोना मामलों में सोमवार को आई गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को 35,197 केस आए, जबकि एक दिन पहले 24,692 मरीज मिले थे। इसके साथ ही 24 घंटे में 37,136 संक्रमित ठीक हुए और 440 की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,398 की कमी आई है। यह चौथा दिन था जब इसमें गिरावट दर्ज की गई। अब 3.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,197
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,136
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 440
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.32 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.61 लाख

अपडेट

  • केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को 48 अस्पतालों में चाइल्ड केयर यूनिट (CCU) और इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीन महीने में ही इनकी 60% सुविधाएं पूरी हो जानी चाहिए।
  • मुंबई में 130 दिन के लंबे इंतजार के बाद 15 अगस्त को मॉल खोले गए थे, लेकिन दो दिन बाद ही (17 अगस्त) फिर बंद कर दिए गए। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के सर्कुलर में कहा गया कि मॉल और उसके आउटलेट्स के सभी कर्मचारियों के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लेना जरूरी है। इस शर्त को पूरा नहीं कर सकने की स्थिति में मंगलवार दोपहर से करीब सभी मॉल्स बंद हो गए।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां मंगलवार को 21,613 लोग संक्रमित पाए गए। 18,556 लोग ठीक हुए और 127 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 37.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,870 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.75 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 4,408 लोग संक्रमित पाए गए। 5,424 लोग ठीक हुए और 116 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.01 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 61,306 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 73 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 471 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
यहां मंगलवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 179 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां मंगलवार को 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 23 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 163 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 24 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,786 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 420 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 11 नए मामले सामने आए और 10 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,515 लोगों की मौत हो गई। 95 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *