इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चाकू घोंपकर छात्रा की हत्या, CCTV में घटना कैद; आरोपी गिरफ्तार

इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चाकू घोंपकर छात्रा की हत्या, CCTV में घटना कैद; आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Andhra Pradesh Dalit Engineering Student Murder CCTV Footage Video Update

हैदराबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चाकू घोंपकर छात्रा की हत्या, CCTV में घटना कैद; आरोपी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रविवार को 22 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वह काकानी रोड पर पैदल जा रही थी। उसी समय एक युवक बाइक से उसके पास पहुंचा और उसे साथ चलने को कहा। उसने इसके लिए मना किया तो वह बहस करने लगा।

अधिकारी ने बताया कि बहस के दौरान आरोपी ने लड़की के गले और पेट पर कई बार चाकू से हमला किया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ लड़की को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहचान हुई
राज्य के DGP गौतम सावंग ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग और CCTV वीडियो से आरोपी की पहचान हुई। इस मामले में लड़की के माता-पिता और दोस्तों से भी पूछताछ हो रही है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को उनके परिवार की देखभाल करने के लिए भी कहा है। वहीं, गृहमंत्री एम. सुचरिता उस अस्पताल भी पहुंचीं, जहां पीड़िता को लाया गया था। उन्होंने कहा, “ऐसे राक्षसों के लिए केवल मौत की सजा होनी चाहिए।”

विपक्षी दलों का आरोप- महिला सुरक्षा पर सरकार फेल
तेलगुदेशम पार्टी के महासचिव नारा लोकेश ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब CM स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में महिलाओं पर अत्याचार के एक भी मामले में न्याय नहीं हुआ है।

वहीं, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या दुखद है। महिलाओं पर इस तरह के हमले रोकने में सरकार फेल हो गई है। वह महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *