ट्विटर के टॉप मैनेजमेंट में फेरबदल: ट्विटर इंडिया ने MD मनीष माहेश्वरी को हटाया, नई जिम्मेदारी के साथ अमेरिका भेजे गए

ट्विटर के टॉप मैनेजमेंट में फेरबदल: ट्विटर इंडिया ने MD मनीष माहेश्वरी को हटाया, नई जिम्मेदारी के साथ अमेरिका भेजे गए

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Twitter India Head Manish Maheshwari | Twitter India MD TO Move US Senior Director Revenue Strategy

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्विटर के टॉप मैनेजमेंट में फेरबदल: ट्विटर इंडिया ने MD मनीष माहेश्वरी को हटाया, नई जिम्मेदारी के साथ अमेरिका भेजे गए

भारत में मनीष के MD रहते ट्विटर कई विवादों में घिर गई थी। उनकी जिम्मेदारी कौन संभालेगा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।

ट्विटर इंडिया ने अपने MD मनीष माहेश्वरी को पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अमेरिका भेजा गया है। वहां उन्हें सीनियर डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वे नए मार्केट्स में रेवेन्यू, स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस का काम देखेंगे। भारत में मनीष के MD रहते ट्विटर कई विवादों में घिर गई थी। अब उनकी जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

अमेरिका में माहेश्वरी ट्विटर के ग्लोबल स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर डिइत्रा मारा को रिपोर्ट करेंगे। ट्विटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव यू सासामोटो ने ट्विटर पर शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि 2 साल से ज्यादा वक्त तक हमारे भारतीय कारोबार को लीड करने के लिए मनीष माहेश्वरी का शुक्रिया। अमेरिका में रहकर दुनिया भर के नए बाजारों के लिए रेवेन्यू स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस का जिम्मा संभालने की नई भूमिका के लिए उन्हें बधाई।

विवादों में घिर गए थे माहेश्वरी
गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने मनीष माहेश्वरी को ट्विटर पर सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट होने के संबंध में नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ वीडियो एक बुजुर्ग मुस्लिम पर हमले का था। नोटिस में उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस नोटिस को खारिज कर दिया था।

हिंदू देवी के अपमान के मामले में ट्विटर के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मनीष माहेश्वरी और ट्विटर हैंडल एथिस्ट रिपब्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। एथिस्ट रिपब्लिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टी शर्ट्स की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें से एक टी-शर्ट पर देवी काली की तस्वीर बनी थी।

एक के बाद एक ट्विटर पर दर्ज होते गए केस
1. देश का गलत झंडा दिखाने पर बुलंदशहर में मामला दर्ज किया गया।
2. इसी मामले में मध्य प्रदेश की साइबर सेल में केस दर्ज किया गया।
3. चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज किया।

कानून मंत्री का अकाउंट ब्लॉक करने पर बवाल
25 जून को ट्विटर ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। इस एक्शन के पीछे ट्विटर ने अमेरिकी कॉपी राइट एक्ट का हवाला दिया था। बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए प्रसाद का हैंडल फिर से खोल दिया था। इस मुद्दे पर भारत सरकार और ट्विटर में टकराव सामने आया था।

IT कानून न मानने पर ट्विटर ने लीगल शील्ड खोई
ट्विटर ने नए IT कानूनों का पालन नहीं करने की वजह से थर्ड पार्टी कंटेंट के लिए लीगल शील्ड खो दी थी। यानी भारत सरकार की तरफ से कंटेंट को लेकर किसी तरह की सुरक्षा मिलनी बंद हो गई थी। इसके बाद ट्विटर के ऊपर IPC की धाराओं के तहत कार्रवाई की तलवार लटक गई।

ताजा विवाद राहुल गांधी से जुड़ा
रेप पीड़िता के परिवार की पहचान उजागर करने पर ट्विटर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। बाद में इसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने अपने 5 और सीनियर लीडर्स के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किए जाने का दावा किया। इसके बाद से ट्विटर विपक्ष के निशाने पर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *