चीन के जश्न में शरीक हुए भारतीय नेता: कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर चीनी दूतावस में हुआ कार्यक्रम, सीताराम येचुरी, डी राजा सहित कई नेता शामिल हुए

चीन के जश्न में शरीक हुए भारतीय नेता: कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर चीनी दूतावस में हुआ कार्यक्रम, सीताराम येचुरी, डी राजा सहित कई नेता शामिल हुए

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • China India | Communist Party’s Centenary Event Attend By India’s Leader Sitaram Yechury, D Raja

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
चीन के जश्न में शरीक हुए भारतीय नेता: कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर चीनी दूतावस में हुआ कार्यक्रम, सीताराम येचुरी, डी राजा सहित कई नेता शामिल हुए

ये फोटो चीन के एक स्कूल का है। कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर हर स्कूल को ऐसे कार्यक्रम करने का आदेश दिया गया है। -फाइल फोटो

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना को 100 साल पूरे हो चुके हैं। चीन इसका प्रचार करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में भारत के कुछ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास में आयोजित किया गया।

ANI के मुताबिक कार्यक्रम में CPIM के महासचिव सीताराम येचुरी, CPI के जनरल सेक्रेट्री डी राजा, लोकसभा सांसद डॉ. एस. सेंथिलकुमार और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जी. देवराजन भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते दिल्ली में चीन के राजदूत सुन डीवांग।

कार्यक्रम को संबोधित करते दिल्ली में चीन के राजदूत सुन डीवांग।

गलवान झड़प का हुआ जिक्र
कार्यक्रम में चीनी राजदूत सुन वीडांग ने भारत और चीनी सेनाओं के बीच गलवान में हुई झड़प का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर मौके पर हमने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। हमें अपने द्वापक्षीय रिश्तों को मजबूत करना होगा। भारत और चीन के संबंधों के मायने हैं। हम दुश्मन नहीं बल्की पार्टनर हैं। हमें एक दूसरे के रास्ते की बाधा नहीं बनना है।

CPIM के महासचिव सीताराम येचुरी कार्यक्रम में ऑनलाइन शरीक हुए।

CPIM के महासचिव सीताराम येचुरी कार्यक्रम में ऑनलाइन शरीक हुए।

चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है US
सुन डीवांग ने अमेरिका पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमें मानवाधिकारों का हनन करने वाला देश कहता है, लेकिन सच्चाई यह है कि अमेरिका खुद मानवाधिकारों को लेकर जागरूक नहीं हैा। वह खुद चीन के आंतरिक मामलें में हस्तक्षेप करता रहता है। चीन की कंपनियों और अधिकारियों पर भी अमेरिका तरह-तरह के ठप्पे लगाता रहता है।

कार्यक्रम में कई वामपंथी नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम में कई वामपंथी नेता शामिल हुए।

चीनी राजदूत ने कहा, ढेरों बधाई संदेश मिले
कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअली किया गया था। इस दौरान सुन वीडांग ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर चीन में जगह-जगह जश्न मनाया गया। वीडांग ने कहा कि 170 देशों से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को बधाई संदेश मिले। 600 राजनीतिक दलों ने हमें शुभकामनाएं दीं। अब तक 1500 से ज्यादा बधाई संदेश हमें मिल चुके हैं। भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से भी हमें बधाई संदेश मिले थे।

चीन के कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय नेताओं की आलोचना हो रही है।

चीन के कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय नेताओं की आलोचना हो रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *