अभी नहीं मिलेगी आसमानी आफत से राहत: महाराष्ट्र के मुंबई, पलघर और ठाणे में तेज बारिश का अनुमान; बिहार के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा, उत्तर प्रदेश के 100 गांव पानी में डूबे

अभी नहीं मिलेगी आसमानी आफत से राहत: महाराष्ट्र के मुंबई, पलघर और ठाणे में तेज बारिश का अनुमान; बिहार के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा, उत्तर प्रदेश के 100 गांव पानी में डूबे

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Monsoon Updates For Next 2 3 Days In Indian States, Death Count On Rise In Maharashtra, Alert In Bihar, Rajasthan, UP

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अभी नहीं मिलेगी आसमानी आफत से राहत: महाराष्ट्र के मुंबई, पलघर और ठाणे में तेज बारिश का अनुमान; बिहार के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा, उत्तर प्रदेश के 100 गांव पानी में डूबे

बाढ़ग्रस्त कोल्हापुर जिले में बचाव कार्यों के दौरान नवजात शिशु को लेकर जाता NDRF कर्मी।

भारत के कई राज्यों में रविवार और सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश की सबसे बुरी मार झेल रहे महाराष्ट्र में के मुंबई, पलघर और ठाणे जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। यहां के सांग्ली, सतारा, रत्नागिरी, रायगढ़, कोल्हापुर और ठाणे में बारिश और बाढ़ के चलते भयानक हादसे हुए हैं, जिनमें 136 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। NDRF की 34 टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

बिहार में भारी बारिश के चलते कई जिले पानी में डूबे हुए हैं। यहां पर अगले दो-तीन ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 19 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां पर 100 से ज्यादा गांवों में पानी भर जाने के कारण पलायन का खतरा बन गया है। वहीं, उत्तराखंड में रविवार से बुधवार के बीच भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले दो -तीन दिन तेज बारिश होगी।

कृष्णा नदी के उफनने से सांग्ली जिले के इलाकों में बाढ़ से लोगों को बचाते स्थानीय कार्यकर्ता।

कृष्णा नदी के उफनने से सांग्ली जिले के इलाकों में बाढ़ से लोगों को बचाते स्थानीय कार्यकर्ता।

महाराष्ट्र में थाने शहर के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के भरा पानी।

महाराष्ट्र में थाने शहर के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के भरा पानी।

महाराष्ट्र: अब तक 136 लोगों की मौत
राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से बीते कुछ दिनों में यहां 136 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। NDRF की 34 टीमें राज्य में राहत कार्य में जुटी हैं। लैंडस्लाइड के मलबों से अब तक शब बरामद किए जा रहे हैं।

चिपलून में सड़कों पर भरा पानी।

चिपलून में सड़कों पर भरा पानी।

कोल्हापुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालते NDRF कर्मी।

कोल्हापुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालते NDRF कर्मी।

बिहार: 19 जिलों में अलर्ट जारी
राज्य में 26 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तर पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, मधुबनी, मधेपुरा और उत्तर मध्य दरभंगा मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, बेगूसराय व खगड़िया सहित लगभग 19 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सहरसा और मुजफ्फरनगर समेत बिहार के कई इलाके पहले से बाढ़ में डूबे हैं।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिहार के कई जिलों में बारिश के चलते बाढ़ आने की आशंका है।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिहार के कई जिलों में बारिश के चलते बाढ़ आने की आशंका है।

राजस्थान: बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
अगले तीन से चार दिनों में राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। यहां 27 जुलाई तक भारी बारिश होने मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: 100 से ज्यादा गांवों में पलायन का खतरा
राज्य के 16 जिलों में बाढ़ की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से राज्य में शारदा, घाघरा, सरयू और गंगा समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। इन नदियों के किनारे बसे 100 से ज्यादा गांवों में पलायन का खतरा बढ़ गया है। गांवों में लोगों के घरों तक पानी भर गया है और आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। राज्य में सोमवार से लेकर बुधवार तक तेज बारिश की संभावना है।

घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में नाव से लोगों को ले जा रहा बचाव दल।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में नाव से लोगों को ले जा रहा बचाव दल।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *