फेक न्यूज एक्सपोज: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, अगर हमारी सरकार बनी तो राम मंदिर की जगह पर बनाएंगे बाबरी मस्जिद? जानिए इसकी सच्चाई

फेक न्यूज एक्सपोज: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, अगर हमारी सरकार बनी तो राम मंदिर की जगह पर बनाएंगे बाबरी मस्जिद? जानिए इसकी सच्चाई

[ad_1]

  • Hindi News
  • No fake news
  • Akhilesh Yadav Tweeted And Wrote, If Our Government Is Formed, Will Babri Masjid Be Built At The Place Of Ram Mandir? Know Its Truth

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फेक न्यूज एक्सपोज: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, अगर हमारी सरकार बनी तो राम मंदिर की जगह पर बनाएंगे बाबरी मस्जिद? जानिए इसकी सच्चाई

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें लिखा है, उत्तर प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनी, तो हम अपने मुस्लिम भाइयों से यह वादा करते हैं कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएंगे, जहां पर आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

ये पोस्ट हमें जांच के लिए भास्कर हेल्पलाइन पर भी मिला।

अखिलेश यादव के नाम से सोशल मीडिया पर ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

अखिलेश यादव के नाम से सोशल मीडिया पर ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

और सच क्या है?

  • वायरल ट्वीट की सच्चाई जानने के लिए हमने अखिलेश यादव का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया। लेकिन हमें ऐसा कोई ट्वीट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं मिला।
  • पड़ताल के अगले चरण में हमने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय से संपर्क किया। राजीव ने भास्कर को बताया कि ये ट्वीट पूरी तरह से फर्जी है। भाजपा द्वारा हमें बदनाम करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश जी समेत हम सब ने फैसले का सम्मान किया था, हम भी चाहते हैं कि वहां मंदिर बने।
  • पड़ताल के दौरान हमें राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश यादव का एक ट्वीट मिला।

  • अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि जो फैसले फासलों को घटाते हैं, वो इंसा को बेहतर इंसा बनाते हैं।
  • पड़ताल के दौरान हमें नव भारत टाइम्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी राम मंदिर से जुड़ा अखिलेश यादव का एक वीडियो मिला।

  • राम मंदिर पर सवाल पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि जब राम मंदिर बनेगा तब पत्नी-बच्चों संग दर्शन करूंगा, भगवान विष्णु के जितने अवतार हैं हम सभी को मानते हैं।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का फर्जी ट्वीट वायरल हो रहा है। ऐसा कोई ट्वीट या बयान उन्होंने नहीं दिया है।

खबरें और भी हैं…



[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *