सर्वे में खुलासा: देश में 26% लोग कोविड के दौरान नए घर में शिफ्ट, 32% ने कहा- सालभर में लेंगे नया आशियाना

सर्वे में खुलासा: देश में 26% लोग कोविड के दौरान नए घर में शिफ्ट, 32% ने कहा- सालभर में लेंगे नया आशियाना

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • 26% People In The Country Shift To A New House During Kovid, 32% Said Will Take A New Home In A Year

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सर्वे में खुलासा: देश में 26% लोग कोविड के दौरान नए घर में शिफ्ट, 32% ने कहा- सालभर में लेंगे नया आशियाना

61% घर खरीदने वालों ने कहा- अगले साल मकान की कीमतें बढ़ जाएंगी।

कोरोना की वजह से घर को लेकर बदली जरूरतों और नजरिए के चलते 26% लोग महामारी के दौरान ही नया घर खरीदकर शिफ्ट हो गए। वहीं, 32% लोग अगले एक साल में नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। 61% लोगों का मानना है कि अगले 12 महीनों में मकान की कीमतें बढ़ जाएंगी। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक ग्लोबल एंड इंडिया बायर सर्वे से यह जानकारी सामने आई है।

भारत में कोरोना और उसके बाद लगे लॉकडाउन का घर खरीदने वाले लोगों पर पड़े प्रभाव को सामने लाने के लिए नाइट फ्रैंक ने देश के लिए दो भागों में सर्वे किया। सर्वे के पहले भाग में उच्च आय वर्ग ने भाग लिया, जिसका जिक्र ग्लोबल इंडिया सेगमेंट के रूप में किया गया।

दूसरे सर्वे में मध्यवर्गीय आय वर्ग में घर के खरीदारों का गहराई से आकलन किया। इसे मेनस्ट्रीम इंडियन सेगमेंट कहा गया। सर्वे से पता चलता है कि 26% मुख्यधारा के भारतीयों ने कई कारणों से अपने घर कोे बदला। इन लोगों को घर में ज्यादा जगह चाहिए थी और वह अपने परिवार और दोस्तों के नजदीक रहना चाहते थे।

मुख्य धारा के वह लोग, जो अब तक अपने घर में शिफ्ट नहीं हुए हैं, उनमें से 32% लोगों की अगले 12 महीनों में अपने नए घर में शिफ्ट होने की इच्छा है। अगले 12 महीनों में घर बदलने की इच्छा रखने वाले 87% उसी शहर के उपनगरीय इलाके में शिफ्ट होना चाहते हैं, जिस शहर में वह रहे हैं।

दो नए ट्रेंड- खास लाइफस्टाइल मिले और पूरी सुरक्षा भी
ग्लोबल इंडिया सेगमेंट में 32% लोगों को मकान की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है। 61% लोगों को उम्मीद है कि अगले साल उनके मौजूदा घरों के दाम बढ़ जाएंगे। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन शिशिर बैजल ने कहा, महामारी ने मकान मालिक बनने के नजरिये को बदल दिया है। दुनियाभर में दो नए ट्रेंड सामने आए हैं। लोगों को एक ऐसे दूसरे घर की तलाश है, जो उन्हें खास तरह की लाइफस्टाइल दे। दूसरे वे लोग हैं जो घर को सुरक्षा के तौर पर देख रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *