संसद का मानसून सेशन: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव, सदन में आज भी हंगामे के आसार

संसद का मानसून सेशन: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव, सदन में आज भी हंगामे के आसार

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Parliament Mansoon Session Fourth Week Live Updates Opposition Parties Pegasus Obc Listing Bill

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संसद का मानसून सेशन: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव, सदन में आज भी हंगामे के आसार

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई को शुरू हुआ, जो 13 अगस्त को समाप्त होना है। दोनों सदनों का कार्यवाही अब तक काफी हंगामेदार रही है।

संसद के मानसून सेशन के चौथे और आखिरी हफ्ते का कामकाज जारी है। 19 जुलाई से शुरू हुआ सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। विपक्ष के हंगामे के बीच ही लोकसभा और राज्यसभा में कई बिल बिना बहस के पास हुए। राज्यों को OBC की लिस्टिंग करने का अधिकार देने वाला बिल मंगलवार को लोकसभा में पास हो गया। इसके पक्ष में 385 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में एक भी नहीं।

बिल को आज राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। इस बिल के दोनों सदनों से मंजूर होने के बाद राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें सामाजिक, शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की लिस्टिंग कर सकेंगी। राज्यों की ये शक्ति सुप्रीम कोर्ट के मराठा आरक्षण मामले में दिए गए फैसले के बाद खत्म हो गई थी।

लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव भेजा
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस भेजा है। वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पेगासस मामले पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की आज बैठक
दोनों सदनों के विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की आज बैठक होनी है। यह मीटिंग राज्यसभा के विपक्ष के नेता के चैंबर में होगी। इस दौरान सदन में आज के कामकाज को लेकर विपक्ष रणनीति बनाएगा।

आज ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है सेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, यह सेशन आज ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सत्र के कामकाज का आखिरी दिन 13 अगस्त को शेड्यूल है। कहा जा रहा है कि दोनों सदनों में लगातार जारी हंगामे के देखते हुए इसे पहले ही समाप्त किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *