वैक्सीनेशन 50 करोड़ के पार: UP में सबसे ज्यादा 5.28 करोड़ लोगों को टीके लगे, MP 5वें और राजस्थान चौथे नंबर पर; दोनों डोज पूरे करने में महाराष्ट्र अव्वल

[ad_1]
- Hindi News
- National
- India Corona Vaccination Record 50 Crore Uttar Pradesh Top In Vaccination
भोपालएक मिनट पहले
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो गया है। अब तक 50.10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें पिछले 10 करोड़ डोज सिर्फ 20 दिन में लगाए गए हैं। राज्यों की बात करें तो वैक्सीनेशन में अब तक उत्तर प्रदेश टॉप पर है। यहां 5.28 लाख लोगों को टीके लग चुके हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (4.59 करोड़) और तीसरे पर गुजरात (3.50 करोड़) है।


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1.17 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगे
दोनों डोज पूरे करने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर है। यहां सबसे ज्यादा 1 करोड़ 17 लाख 40 हजार 60 लोगों वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है। यहां 89 लाख 71 हजार 103 लोगों का वैक्सीनेशन कंप्लीट हो चुका है। वहीं कुल वैक्सीनेशन में अव्वल उत्तर प्रदेश में 82 लाख 42 हजार 205 लोगों को दोनों डोज लगे हैं।

शुक्रवार को 43.29 लाख से ज्यादा टीके लगे
सरकार के मुताबिक शुक्रवार को ही 43.29 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 18-44 साल उम्र के 17.23 करोड़ लोग पहला और 1.12 करोड़ दूसरा डोज लगवा चुके हैं। 5 राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस उम्र के लोगों को एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हैं।

देश में इस तरह चला वैक्सीनेशन
- 16 जनवरी से सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स के वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई।
- 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स वैक्सीन लगना शुरू हुआ था।
- 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा और 45+ के गंभीर बीमारी वाले लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ।
- 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया।
- 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को टीका लगाने की इजाजत दी गई।

[ad_2]
Source link