विश्व जनसंख्या दिवस: 100 साल से अधिक जीने वाले चार गुना बढ़े, शतायु लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही, शीर्ष 5 देशों में भारत भी

विश्व जनसंख्या दिवस: 100 साल से अधिक जीने वाले चार गुना बढ़े, शतायु लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही, शीर्ष 5 देशों में भारत भी

[ad_1]

  • Hindi News
  • International
  • People Living More Than 100 Years Increased Four Times, The Number Of Centenarians Is Increasing Rapidly, India Is Also Among The Top 5 Countries

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यूनाइटेड नेशंस का अनुमान है कि आगामी 30 वर्षों में 2050 तक यह संख्या लगभग 37 लाख हो जाएगी। - Dainik Bhaskar

यूनाइटेड नेशंस का अनुमान है कि आगामी 30 वर्षों में 2050 तक यह संख्या लगभग 37 लाख हो जाएगी।

  • अच्छे संकेत- दुनिया में शतायु लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, शीर्ष पांच देशों में भारत भी शामिल, भारत में 27 हजार शतायु

दुनिया में 100 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी 5.73 लाख के पार हो चुकी है। 1990 में मात्र सवा लाख थी। 30 सालों में संख्या चार गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है। यूनाइटेड नेशंस का अनुमान है कि आगामी 30 वर्षों में 2050 तक यह संख्या लगभग 37 लाख हो जाएगी। 1990 में 65 साल से अधिक की उम्र के 10 हजार लोगों में से औसत सिर्फ 2.9 ही सौ साल से अधिक जीते थे, 2015 में यह आकड़ा 7.4 हो गया। 2050 में 23.2 हाेने का अनुमान है।

दुनिया में इस रफ्तार से बढ़ेंगे 100 से अधिक उम्र के लोग

विशाल आबादी के कारण चीन और भारत शीर्ष पांच देशों में

100 साल से अधिक उम्र के लोगों की सर्वाधिक आबादी अमेरिका में है। इसके बाद जापान, चीन, भारत और इटली का नंबर आता है। चीन और भारत शीर्ष पांच में विशाल आबादी के कारण हैं। भारत में 2015 में 27 हजार लोग ऐसे थे, जिनकी उम्र 100 से अधिक थी।

तीन देशों में तेजी से बढ़ेगी शतायु लोगों की संख्या

भारत और अमेरिका में पॉपुलेशन चीन, जापान और इटली की तुलना में युवा होगी

चीन, जापान और इटली में 100 साल सेे अधिक उम्र के लोगों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। 2050 तक चीन में प्रति 10 हजार पर 100 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 4.6 होगी, जो आज के मुकाबले 13 गुना की वृद्धि होगी। जापान में यह संख्या नौ गुना बढ़कर 41.1 हो जाएगी। जबकि इटली में 38.3 होगी।

इधर भारत और अमेरिका में यह संख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ेगी। अमेरिका में 2050 में प्रति 10 हजार पर 9.7 लोग सौ से अधिक उम्र के होंगे, जबकि भारत में यह संख्या 1.2 होगी। तब भारत और अमेरिका में कुल पॉपुलेशन चीन, जापान और इटली से युवा होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *