वायु गुणवत्ता खराब, सतर्क हो जाएं: 26 अक्टूबर के बाद से लगातार बढ़ रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स, रविवार अलसुबह 301 दर्ज किया AQI

वायु गुणवत्ता खराब, सतर्क हो जाएं: 26 अक्टूबर के बाद से लगातार बढ़ रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स, रविवार अलसुबह 301 दर्ज किया AQI

[ad_1]

अमृतसरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
वायु गुणवत्ता खराब, सतर्क हो जाएं: 26 अक्टूबर के बाद से लगातार बढ़ रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स, रविवार अलसुबह 301 दर्ज किया AQI

अमृतसर में 1 महीने में 276 जगह जली पराली।

दिवाली से पहले ही अमृतसर में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। 26 अक्टूबर के बाद से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन पहले से ही पटाखों को लेकर सख्त हिदायत दे चुका है। वहीं देश के कुछ शहरों के लिए ग्रीन ट्रिब्यूनल भी सख्त आदेश जारी कर चुका है। शनिवार-रविवार रात AQI 300 के पार पहुंच गया।

दिवाली आने वाली है। हर कोई पटाखे फोड़ने के लिए उतावला है। दिवाली मनाने के साथ ही हमारा दायित्व पर्यावरण के प्रति भी है। अपनी खुशी के लिए अन्य मानवजाति और जीव-जंतुओं का गला नहीं घोंट सकते। पिछले साल दिवाली की रात अमृतसर का AQI 500 पहुंच गया था। इस साल यह दिवाली से चार दिन पहले ही 300 का आंकड़ा पार कर चुका है। यही हाल रहा तो सुप्रीम कोर्ट या नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल अमृतसर के लिए भी सख्त आदेश जारी कर सकती है। गौरतलब है कि आगरा में ताजमहल जैसी धरोहर को बचाने के लिए ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आतिशबाजी पर रोक के आदेश जारी किए हैं। आगरा का AQI 300 से ऊपर चला गया तो वहां कोई पटाखे नहीं चला पाएगा। इसी तरह अगर AQI 200 से कम रहा तो वे दो घंटे सिर्फ ग्रीन दिवाली ही मना सकेंगे। वहीं, अमृतसर का AQI तो वर्तमान में ही 300 से पार पहुंच गया है।

1 महीने में 276 जगह जली पराली

1 माह 10 दिन में 804 जगहों पर पराली जलाने के स्थानों को सैटेलाइट और स्थानीय इलाकों में कार्यरत टीमों की शिकायत पर चिह्नित किया। 48 घंटों के भीतर चेकिंग टीमें 660 स्थानों पर पहुंची, इनमें 276 इलाकों में पराली जलाने की घटना सही पाई गई। वहीं पराली जलाने की सूचना पर 144 जगहों में टीम का विजिट करना पेंडिंग है।

अमृतसर का AQI 300 के पार पहुंच चुका है।

अमृतसर का AQI 300 के पार पहुंच चुका है।

रात 3 बजे AQI पहुंचा 328

अमृतसर का AQI 26 अक्टूबर के बाद से लगातार बढ़ रहा है। शनिवार-रविवार रात 3 बजे की बात करें तो शहर का AQI 328 दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से काफी अधिक था। वहीं दूसरी तरफ सुबह 7 बजे यही AQI 301 दर्ज किया गया है।

लगातार खतरे के निशान से ऊपर जा रहा अमृतसर

तारीख —-अधिकतम (AQI) ——–एवरेज (AQI)

26 अक्टूबर ——- 24 ————22

27 अक्टूबर ——– 212 ——–84

28 अक्टूबर ———— 122 —————86

29 अक्टूबर – ————162 —————84

30 अक्टूबर ————– 119 ————-83

31 अक्टूबर ———- 328 ———–249

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *