रैपर हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप: शादी के 10 साल बाद पत्नी शालिनी तलवार ने खोली जुबान, सिंगर पर मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज

रैपर हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप: शादी के 10 साल बाद पत्नी शालिनी तलवार ने खोली जुबान, सिंगर पर मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज

[ad_1]

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रैपर हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप: शादी के 10 साल बाद पत्नी शालिनी तलवार ने खोली जुबान, सिंगर पर मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज

हनी स‍िंह की पत्‍नी ने द‍िल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

रैपर-स‍िंगर यो यो हनी स‍िंह यानी ह्रदेश स‍िंह के ख‍िलाफ उनकी पत्‍नी शाल‍िनी तलवार ने घरेलू ह‍िंसा का मामला दर्ज कराया है। हनी स‍िंह की पत्‍नी ने द‍िल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया है। शालिनी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। केस को मंगलवार को ही मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह की कोर्ट में लिस्टेड किया गया था।

25 दिन में हनी सिंह को देना होगा जवाब
कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब देने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी का निपटान करने पर रोक लगा दी है। एडवोकेट संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप ने हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की तरफ से केस फाइल किया।

20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद की थी शादी
हनी स‍िंह और शाल‍िनी की शादी 2011 में द‍िल्‍ली के ही एक गुरुद्वारे में हुई थी। 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग करने से पहले ही शादी कर ली। अब शाल‍िनी ने पति पर शारीरिक और मानसिक ह‍िंसा का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *