राज ठाकरे के घर तक पहुंचा कोरोना: दोनों डोज लगवा चुके मनसे प्रमुख, उनकी मां और घर पर काम करने वाली महिला संक्रमित

राज ठाकरे के घर तक पहुंचा कोरोना: दोनों डोज लगवा चुके मनसे प्रमुख, उनकी मां और घर पर काम करने वाली महिला संक्रमित

[ad_1]

मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राज ठाकरे के घर तक पहुंचा कोरोना: दोनों डोज लगवा चुके मनसे प्रमुख, उनकी मां और घर पर काम करने वाली महिला संक्रमित

मास्क नहीं लगाने पर सितंबर 2020 में राज ठाकरे पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगा था।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें कोविड के मामूली लक्षण हैं। राज के साथ उनकी मां भी संक्रमित हो गई हैं। फिलहाल उन्होंने खुद को घर में ही क्वारैंटाइन किया है। राज ने सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह के दौरान उनके संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट करवाने की बात कही है।

राज ठाकरे पिछले कई दिनों से पुणे और नासिक समेत कई शहरों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान पुणे में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। राज ठाकरे कोरोना काल में भी कभी मास्क पहने नजर नहीं आए। वे अपने घर कृष्ण कुंज पर भी लोगों से बिना मास्क लगाए ही मुलाकात करते हैं। BMC के अधिकारियों के मुताबिक, राज और उनकी मां को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

पूरे संक्रमण काल में राज सिर्फ एक बार इतिहासकार और लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मुलाकात के दौरान मास्क पहना था।

पूरे संक्रमण काल में राज सिर्फ एक बार इतिहासकार और लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मुलाकात के दौरान मास्क पहना था।

सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए गए
मनसे प्रमुख के घर काम करने वाली एक महिला को कोरोना संक्रमण हुआ है। इसकी पुष्टि के बाद राज ठाकरे ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राज की शनिवार को मुंबई के भांडुप और रविवार को पुणे में एक सभा होने वाली थी। वे कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करने वाले थे। मनसे की ओर से कहा गया है कि रद्द की गई सभी सभाओं को बाद में किया जाएगा। कुछ दिन पहले अयोध्या के संतों ने राज ठाकरे से उनके घर मुलाकात की थी और उन्हें अयोध्या आने का न्योता दिया था।

18 अक्टूबर को राज ने अयोध्या से आए संतों से मुलाकात की थी। इस दौरान किसी ने मास्क नहीं पहना था।

18 अक्टूबर को राज ने अयोध्या से आए संतों से मुलाकात की थी। इस दौरान किसी ने मास्क नहीं पहना था।

राज ठाकरे ने कहा था- मैं मास्क नहीं पहनता
कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत से पहले यानी फरवरी 2021 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने राज से मास्क नहीं पहनने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि मैं मास्क नहीं पहनता हूं। अगर राज्य में कोरोना इस कदर तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की जान को खतरा है तो फिर राज्य में होने वाले महानगर पालिका चुनावों को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इससे पहले सितंबर 2020 में मास्क नहीं पहनने पर उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *