रणजीत ब्रह्मपुरा की घर वापसी: अकाली दल में होंगे शामिल, खडूर साहिब से बनेंगे उम्मीदवार, BJP से गठजोड़ करने पर ढींढसा का साथ छोड़ा

रणजीत ब्रह्मपुरा की घर वापसी: अकाली दल में होंगे शामिल, खडूर साहिब से बनेंगे उम्मीदवार, BJP से गठजोड़ करने पर ढींढसा का साथ छोड़ा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Punjab Election 2022; SAD (Sanyukt) Leader Ranjit Singh Brahmpura Rejoin SAD Badal, Big Setback To Captain Amarinder Singh And BJP In Punjab

चंडीगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रणजीत ब्रह्मपुरा की घर वापसी: अकाली दल में होंगे शामिल, खडूर साहिब से बनेंगे उम्मीदवार, BJP से गठजोड़ करने पर ढींढसा का साथ छोड़ा

अकाली दिग्गज रहे रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा आज घर वापसी करेंगे। सुखबीर बादल की मौजूदगी में वह शिअद(संयुक्त) छोड़ अकाली दल में शामिल होंगे। अकाली दल में आते ही उन्हें खडूर साहिब से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया जाएगा। सुखबीर बादल ब्रह्मपुरा को पार्टी में शामिल करने के लिए चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित उनके घर में आएंगे।

रणजीत ब्रह्मपुरा ने सुखबीर के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए ही अकाली दल छोड़ी थी। जिसमें कई आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद ढींढसा के साथ मिलकर शिअद संयुक्त बनाई थी। हालांकि अब ढींढसा के भाजपा के साथ गठजोड़ के विरोध में वह अकाली दल में लौट रहे हैं। अब वह सुखबीर बादल के खिलाफ कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

ब्रह्मपुरा का जाना कैप्टन और भाजपा के लिए भी झटका साबित होगा।

ब्रह्मपुरा का जाना कैप्टन और भाजपा के लिए भी झटका साबित होगा।

प्रकाश सिंह बादल के साथी थे दिग्गज ब्रह्मपुरा

पंजाब में जब तक अकाली दल को पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल चलाते रहे तो कई वरिष्ठ नेता उनके साथ डटे रहे। हालांकि जैसे ही अकाली दल में सुखबीर बादल का दबदबा बढ़ता गया तो वरिष्ठ अकाली नेता नाराज होने लगे। प्रकाश सिंह बादल के साथ रणजीत ब्रह्मपुरा और सुखदेव ढींढसा भी दिग्गज अकाली नेता था। हालांकि सुखबीर से नाराज होकर वह बागी हो गए। जिसके बाद उन्होंने अलग पार्टी बना ली थी।

पहले ही जता दी थी नाराजगी

रणजीत ब्रह्मपुरा ने कुछ दिन पहले ही शिअद (संयुक्त) के प्रधान सुखदेव ढींढसा के भाजपा से गठजोड़ को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। उनका कहना था कि पंजाब में भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। किसान आंदोलन भले खत्म हो गया हो, लेकिन उसमें हुई मौतों को लेकर नाराजगी फैली हुई है। इसलिए भाजपा से गठजोड़ करना उचित नहीं। इसके बावजूद ढींढसा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिस पर ब्रह्मपुरा ने सवाल उठाए थे।

भाजपा और कैप्टन के लिए झटका

इसे भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए भी झटका माना जा रहा है। वह अकाली दल के टूटे ग्रुप ढींढसा और ब्रह्मपुरा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि अब उनके हिस्से सिर्फ ढींढसा ही आएंगे क्योंकि ब्रह्मपुरा अकाली दल में जा रहे हैं। वहीं, भाजपा के लिए यह निराशाजनक रहेगा क्योंकि उनके साथ कांग्रेस के दिग्गज आ रहे हैं, लेकिन एक अकाली दिग्गज ने गठबंधन न कर अपनी ही पार्टी का साथ छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *