ये हैं नवंबर माह की 5 लकी राशियां, आने वाले 25 दिन वरदान के समान, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

ये हैं नवंबर माह की 5 लकी राशियां, आने वाले 25 दिन वरदान के समान, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

[ad_1]

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार नवंबर के माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों के लिए आने वाले 25 दिन किसी वरदान से कम नहीं रहने वाले हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए नवंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है…

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 16 नवंबर के बाद तनाव व क्रोध में कमी आ सकती है। परंतु संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। तीन नंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 21 नवंबर के पश्चात शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

तुला राशि- मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। तीन नवंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 15 नवंबर से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। 

7 नवंबर तक इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

धनु राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। तीन नवंबर के बाद कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कठिनाई आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 21 नवंबर से परिस्थितियों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। 

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। तीन नवंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 16 नवंबर से आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 21 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। 

कुंभ राशि- तीन नवंबर से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 16 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। कठिनाइयों में कमी आएगी, परंतु परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परंतु दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 21 नवंबर से धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *