यूपी के मंत्री बोले- पेट्रोल के दाम अभी भी कम: उपेंद्र तिवारी ने कहा- 95% लोग पेट्रोल इस्तेमाल ही नहीं करते, कमाई के हिसाब से दाम कम

यूपी के मंत्री बोले- पेट्रोल के दाम अभी भी कम: उपेंद्र तिवारी ने कहा- 95% लोग पेट्रोल इस्तेमाल ही नहीं करते, कमाई के हिसाब से दाम कम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jalaun
  • Minister Upendra Tiwari Controversial Statement: UP Minister Upendra Tiwari Says 95% Of The People In The Country Do Not Use Petrol Price Is Low According To The Income In Jalaun

जालौन7 घंटे पहले

बढ़ती महंगाई के बीच यूपी में खेल युवा कल्याण व पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को एक बेतुका बयान दिया। जालौन में उन्होंने कहा कि देश की 95% जनता डीजल-पेट्रोल का उपयोग नहीं करती है। कुछ ही लोग डीजल-पेट्रोल का उपयोग करते हैं।

देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। विपक्ष इसका प्रोपेगैंडा बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों की आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं।

योगी और मोदी राज में विकास की गंगा बह रही है
दरअसल, खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, जालौन के उरई में आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव समारोह में संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने वहां पर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मंत्री ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी द्वारा विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन दे रही है। किसी भी प्रकार की कोई चीज डीजल-पेट्रोल से नहीं वसूल की जा रही है। लोगों की योगी और मोदी सरकार में आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हैं। इस हिसाब से पेट्रोल-डीजल और महंगा होना चाहिए।

14 साल में 7 गुना बढ़ी संपत्ति
मंत्री उपेंद्र तिवारी के 2017 के चुनावों में दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, वह करोड़पति हैं। उपेंद्र ने 2017 के चुनावों में अपनी संपत्ति 1 करोड़ 21 लाख 50 हजार बताई है। जबकि 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 14 लाख बताई थी। वहीं, 2012 विधानसभा चुनाव में 82 लाख 54 हजार 873 बताई थी। ऐसे में देखा जाए तो बीते 14 साल में मंत्री की संपत्ति 7 गुना रफ्तार से बढ़ी है। उपेंद्र तिवारी वर्तमान में फेफना विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। योगी कैबिनेट में भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *