मौसम से बदहाल देश: दिल्ली-राजस्थान में भारी बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट; बंगाल में बाढ़ में रेस्क्यू कर रहे 3 जवान लापता

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Meteorological Department Weather Update Heavy Rains Alert Delhi NCR Uttar Pradesh Rajasthan Madhya Pradesh
नई दिल्ली9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारी बारिश के चलते देश में हाहाकार मचा हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में लगातार बारिश के चलते यमुना उफान पर है और कई इलाकों में पानी भर गया है। उधर, बंगाल के हुगली में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम के 3 जवान लापता हो गए हैं। जानिए, प्रमुख राज्यों में मौसम का हाल…
दिल्ली: यमुना खतरे के निशान के करीब
दिल्ली के यमुना खादर में नावों को किया तैनात किया है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले इसे देखते हुए प्रशासन ने 100 से अधिक परिवारों को अस्थायी रूप से तंबू और रैन बसेरों में शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान करीब 205.33 मीटर पर दर्ज किया गया। प्रशासन पहले ही बाढ़ की चेतावनी जारी कर चुका है। सोमवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी भी जारी की है।

दिल्ली-NCR में यमुना नदी का पानी कई लोगों को घरों तक पहुंच गया है। लोग बाढ़ की आशंका से परेशान हैं।
मध्य प्रदेश: 10 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजधानी बारिश में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। ज्यादातर जिलों की नदियां उफान पर हैं। रीवा में 300 परिवारों को राहत कैंपों में भेजा गया है। भिंड, श्योपुर के कई गांव बाढ़ में घिर गए हैं। जबलपुर में सोहागी पहाड़ में भूस्खलन हुआ है। पहाड़ की चट्टानें नेशनल हाईवे 30 में आकर गिर गई हैं।

मध्य प्रदेश के सताना में भी भारी बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
राजस्थान: भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि झालावाड़, बारां, कोटा और प्रतापगढ़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा अजमेर, जयपुर, दौसा और अलवर समेत 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दो दिन पहले यहां कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। राजस्थान के कई शहरों में जलभराव हो गया है।

राजस्थान के सीकर जिले में भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। पानी घरों के अंदर तक घुस आया है।
उत्तर प्रदेश: गंगा-युमना के किनारे रहने वालों में दहशत
बारिश की वजह से वाराणसी, प्रयागराज और मेरठ समेत कई जिलों में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क एक दूसरे से टूट गया है। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर ने नदियों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ का खतरा मंडराने से लोगों में भी दहशत देखने को मिल रही है। मेरठ के खादर वाले इलाकों में भी बाढ़ का खतरा देखते हुए इससे बचाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यूपी के प्रयागराज में भारी बारिश के चलते यातायात पर काफी असर पड़ा है। साथ ही कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
बंगाल: हुगली में आई आफत की बाढ़
बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में द्वारकेश्वर और रूपनारायण नदियों में बाढ़ आ गई है। इससे बांधों के टूटने का खतरा बढ़ गया है। जिले के कई इलाकों में सड़कों पर भी पानी भर गया है। बंदीपुर इलाके में रेस्क्यू के दौरान NDRF की टीम की दो स्पीड बोट पलट गईं। इसके चलते 3 जवान और एक अन्य व्यक्ति लापता हो गए। इन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया। हजारों की संख्या में लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। कई इलाकों में लोगों को मदद भी नहीं पहुंच पा रही है।

बंगाल के कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। लोग छत पर रहने के लिए मजबूर हैं।

बंगाल में बाढ़ ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। लोग सड़क के किनारे किसी तरह गुजारा कर रहे हैं।

बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है, लेकिन इलाकों में उन तक पहुंचना संभव नहीं हो रहा।
देश में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
[ad_2]
Source link