मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, CM बनते ही MeToo में घिरे चन्नी, IPL में KKR ने RCB को दी पटखनी

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Morning News Podcast | Akhada Parishad | Suspicious Death Of Mahant Narendra Giri | Punjab CM Channi MeToo Case | KKR’s Biggest Win Over RCB | IPL Latest News And Updates Today
12 मिनट पहले
नमस्कार,
आज मंगलवार है, तारीख 21 सितंबर 2021; आश्विन मास, कृष्ण पक्ष और प्रतिपदा तिथि।
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में वन डे सीरीज खेलना शुरू करेगी।
- पारस डिफेंस का IPO खुलेगा, कंपनी 170.78 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है।
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत

प्रयागराज में भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को उनका शव अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने शिष्य आनंद गिरि और दो अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने आनंद गिरि को हरिद्वार से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मठ को अपने कब्जे में ले लिया है।
पढ़िए पूरी खबर..
2. IPL-2 में KKR की RCB के खिलाफ बड़ी जीत
IPL-2021 फेज-2 में सोमवार को RCB और KKR के बीच मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत RCB के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। RCB की टीम 92 रन ही बना सकी और ऑल-आउट हो गई। कोलकाता के सामने 93 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने महज 10 ओवर के खेल में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
पढ़िए पूरी खबर..
3. CM बनते ही सामने आया चन्नी का MeToo विवाद
पंजाब में नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही उनका 3 साल पुराना MeToo विवाद फिर खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने चन्नी को CM बनाने का विरोध किया है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि वे महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चन्नी को पंजाब के CM पद से हटाने की मांग की है।
पढ़िए पूरी खबर..
4. अक्टूबर से फिर कोरोना वैक्सीन एक्सपोर्ट करेगा भारत
भारत अगले महीने से फिर दूसरे देशों को कोरोना वैक्सीन के डोज की सप्लाई शुरू कर देगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अगले महीने यानी अक्टूबर में देश को वैक्सीन के 30 करोड़ डोज मिलेंगे। इसके साथ ही भारत के पास अगले 90 दिनों में 100 करोड़ टीकों का स्टॉक हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर-नवंबर में भारत कोवैक्स कंट्रीज को वैक्सीन मैत्री के तहत टीके सप्लाई करने की स्थिति में होगा।
पढ़िए पूरी खबर..
5. पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा के पति राज कुंद्रा को जमानत
पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई से जेल में बंद राज कुंद्रा को सोमवार को बड़ी राहत मिली। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। राज कुंद्रा के साथ ही उनके आईटी हेड रायन थार्प की जमानत याचिका भी मंजूर हो गई है। जमानत देने के दौरान अदालत ने कहा कि राज लोकल पुलिस स्टेशन को जानकारी दिए बिना शहर नहीं छोड़ सकते हैं।
पढ़िए पूरी खबर..
6. IT रेड के बाद सोनू सूद का इंटरव्यू, टैक्स चोरी से इनकार
चार दिन की IT रेड के बाद सोनू सूद सोमवार को मीडिया के सामने आए। NDTV को दिए इंटरव्यू में सोनू ने टैक्स चोरी के सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स ऑफिसर्स ने देखा भी है कि मेरे घर के नीचे मदद मांगने वाले लोग खड़े रहते थे। डॉक्युमेंट्स भी किडनी, लिवर ट्रांसप्लांट के ही मिले हैं।
पढ़िए पूरी खबर..
7. 15 करोड़ साल पुराना डायनासोर का फुट प्रिंट गायब
राजस्थान के जैसलमेर में 2014 में मिले डायनासोर के दुर्लभ फुट प्रिंट यानी पैर के निशान चोरी हो गए हैं। इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ साइंटिस्ट के 20 वैज्ञानिकों ने इन्हें खोजा था। जैसलमेर में थईयात गांव की पहाड़ियों पर मिले ये निशान अब नहीं मिल रहे हैं। स्टडी में इन्हें 15 करोड़ साल पुराना पाया गया था। एक स्टूडेंट ने दुर्लभ फुटप्रिंट गायब होने की जानकारी दी थी।
पढ़िए पूरी खबर..
8. पाकिस्तान में पहली बार हिंदू लड़की प्रशासनिक अफसर बनी

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू लड़की मुल्क के सबसे मुश्किल एग्जाम को पास करने में कामयाब हो गई है। 27 साल की डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी ने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस की परीक्षा को मई में ही क्लियर कर लिया था, अब उनकी नियुक्ति पर मुहर लग गई है। पाकिस्तान में यह एग्जाम सबसे मुश्किल माना जाता है और इसके जरिए ही वहां प्रशासनिक सेवाओं यानी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस में नियुक्तियां होती हैं।
पढ़िए पूरी खबर..
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
- पाकिस्तान को फिर बड़ा झटका:इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों से दौरा रद्द किया, न्यूजीलैंड टीम पहले ही दौरा छोड़कर वापस लौट चुकी है
- रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में फायरिंग:छात्र ने ही साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं, 8 की मौत; जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे स्टूडेंट
- बाबुल सुप्रियो की ममता बनर्जी से मुलाकात:BJP छोड़कर TMC में आए नेता ने कहा- ममता ने मुझे दिल से काम करने और गाने को कहा

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1947 में 15 अगस्त को ब्रिटिश राज खत्म होने से चार दिन पहले 11 अगस्त को मणिपुर के राजा ने भारत में शामिल होने की बात मान ली थी, पर राज्य ने अंदरूनी संप्रभुता हासिल कर ली थी। मणिपुर स्टेट कांस्टीट्यूशन एक्ट 1947 लागू हुआ, जिससे राज्य को अपना अलग संविधान मिला। बाद में 21 सितंबर 1949 को भारत सरकार के साथ मर्जर एग्रीमेंट साइन हुआ, जो 15 अक्टूबर को लागू हुआ। कई साल तक यहां केंद्र का सीधा शासन रहा, लेकिन 1972 में मणिपुर को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया।

और अब आज का विचार
जिंदगी में हर मुश्किल चीज से डरने की बजाय उसे समझने की जरूरत है। हम जितनी ज्यादा चीजें समझेंगे, हमारा डर उतना ही कम होगा – मैरी क्यूरी, नोबेल अवार्डेड साइंटिस्ट
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…
[ad_2]
Source link