मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: उत्तराखंड में 4 महीने में तीसरे CM की शपथ, फ्रांस में राफेल डील में भ्रष्टाचार और पक्षपात की जांच शुरू, 15 साल बाद अलग हुए आमिर खान और किरण राव

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar News Podcast; Oath Of Third CM In 4 Months In Uttarakhand To Investigation Of Corruption And Favoritism In Rafale Deal Started In France And Aamir Khan And Kiran Rao Separated After 15 Years And More
24 मिनट पहले
नमस्कार,
आज रविवार है, तारीख 4 जुलाई 2021; आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि।
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
- इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे -ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. उत्तराखंड में 4 महीने में तीसरे CM बनेंगे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शनिवार दोपहर को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई। धामी उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। वे रविवार को पद की शपथ लेंगे।
पढ़िए पूरी खबर..
2. UP में जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 सीटों में 67 पर भाजपा की जीत
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा को राज्य की 75 में से 65 सीटों पर जीत मिली है। दो सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं सपा को 5 सीटें मिली हैं। एक पर उसकी सहयोगी पार्टी रालोद ने कब्जा किया है। राज्य के 22 जिलों में पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध विजयी चुने गए थे। इनमें से 21 सीटों पर भाजपा और एक सीट सपा ने कब्जा किया था।
पढ़िए पूरी खबर..
3. आमिर खान-किरण राव 15 साल बाद अलग हुए, साझा स्टेटमेंट में दी जानकारी
अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव 15 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं। दोनों ने साझा स्टेटमेंट जारी करके कहा- अब हम पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि परिवार की तरह होंगे। 56 साल के आमिर की ये दूसरी शादी टूटी है। अपने से 9 साल छोटी किरण राव ने आमिर से 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। आमिर खान ने रीना दत्ता से पहली शादी की थी जो कि 16 साल टिकी थी।
पढ़िए पूरी खबर..
4. बेघर-भिखारियों को सब कुछ फ्री दिया तो वे काम नहीं करेंगे: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सड़कों पर रहने वाले बेघरों और भिखारियों के लिए अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि बेघरों और भिखारियों को भी देश के लिए कुछ काम करना चाहिए। उन्हें राज्य ही सब कुछ उपलब्ध नहीं करा सकता। अगर उन्हें सब कुछ फ्री में दिया तो वे काम नहीं करेंगे। हाईकोर्ट ने बेघरों और भिखारियों को खाना, पानी, रहने के लिए जगह और पब्लिक टॉयलेट का इंतजाम करने के लिए निर्देश देने की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही।
पढ़िए पूरी खबर..
5. फ्रांस में राफेल डील में भ्रष्टाचार और पक्षपात की जांच शुरू, जज भी नियुक्त
राफेल डील पर फ्रांस में जांच शुरू हो गई है। फ्रांस की पब्लिक प्रॉसिक्यूशन सर्विस (PNF) के मुताबिक जांच के लिए एक जज की नियुक्ति की गई है। 14 जून को मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। फ्रेंच मीडिया मीडियापार्ट के मुताबिक PNF ने कहा है कि डील में भ्रष्टाचार के अलावा पक्षपात के आरोप की भी जांच की जाएगी। फ्रांस में काम करने वाले NGO शेरपा ने 2018 में जांच के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।
पढ़िए पूरी खबर..
6. कोवैक्सिन के फेज-3 ट्रायल का डेटा रिलीज, कोरोनावायरस के खिलाफ 78% असरदार
हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन के फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल का फाइनल डेटा जारी किया है। इसमें वैक्सीन की इफिकेसी 77.8% पाई गई है। वहीं, दुनियाभर में चिंता की वजह बने B.1.617.2 यानी डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ इसकी इफिकेसी 65% है। गंभीर लक्षणों वाले केस में कोवैक्सिन 93.4% और हल्के लक्षणों वाले केस में यह 63.6% असरदार है। फेज-3 ट्रायल 25 अस्पतालों में 25,800 लोगों पर किया गया था। ट्रायल के नतीजे मेडरेक्सिव प्री प्रिंट सर्वर में प्रकाशित हुए हैं।
पढ़िए पूरी खबर..
7. ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की एकमात्र बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु

रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो में भी भारत के लिए विमेंस सिंगल्स में मेडल की बड़ी उम्मीद हैं। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं। सिंधु टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली इकलौती भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2012 लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं। ऐसे में सबकी निगाहें सिंधु पर ही टिकी हुई हैं।
पढ़िए पूरी खबर..
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेड लाइन में
- कोरोना वैक्सीनेशन के 169 दिन: देश में लगाए गए कुल डोज की संख्या 35 करोड़ के पार, शनिवार को करीब 63 लाख लोगों को टीका लगा
- वेस्टइंडीज v/s पाकिस्तान टी-20:10 मिनट में वेस्टइंडीज की 2 महिला क्रिकेटर मैदान पर बेहोश होकर गिरीं, अस्पताल में भर्ती कराया
- नए IT नियमों पर ट्विटर की सफाई:कंपनी ने हाईकोर्ट में कहा- अंतरिम ग्रीवांस ऑफिसर अपॉइंट करने के फाइनल स्टेज में; नियम नहीं मान रहे, यह कहना गलत
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
4 जुलाई, 1947 को ब्रिटेन की संसद में भारत की आजादी का बिल पेश हुआ था। 14 दिन बाद यानी 18 जुलाई को ब्रिटिश पार्लियामेंट ने इसे पास किया। इसी के साथ भारत की आजादी का रास्ता भी साफ हो गया। 42 दिन बाद मिली देश को आजादी मिली। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान बना और उसके एक दिन बाद भारत आजाद हुआ। नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और लियाकत अली खान पाकिस्तान के।

और अब आज का विचार
मुझे लगता है कि जिंदगी में आपको सबसे ज्यादा अफसोस अगर किसी चीज का होगा, तो वो उस काम का ही होगा जो आपने नहीं किया। – स्टीव जॉब्स
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…
[ad_2]
Source link