मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: अमेरिका ने काबुल में ड्रोन अटैक कर मार गिराए ISIS के फिदायीन, तालिबान ने लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर बैन लगाया, फिटनेस के लिए आया सरकारी ऐप

[ad_1]
- Hindi News
- National
- America Taliban | Dainik Bhaskar News Headlines; US Drone Attack Kabul, Taliban Bans Coeducation, Fit India App Launch
9 मिनट पहले
नमस्कार,
आज सोमवार है, तारीख 30 अगस्त 2021; भादों मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में किसान संगठनों के नेता करनाल जाएंगे।
- भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होगा। यह 11 सितंबर तक चलेगा।
- काबुल आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में अमेरिका में शोक मनाया जाएगा।
- मध्यप्रदेश के एक शख्स की 20 साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहाई होगी।
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट के पास सुसाइड बॉम्बर की कार को उड़ाया

काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना ने बड़ा आत्मघाती हमला नाकाम कर दिया। अमेरिका का दावा है कि उसने एयरपोर्ट पर हमला करने जा रहे आतंकी की कार को ड्रोन हमले में तबाह कर दिया। इसमें ISIS-K का एक सुसाइड बॉम्बर विस्फोटक लेकर हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था। अमेरिका के इस हमले में 6 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई।
पढ़िए पूरी खबर..
2. तालिबान का नया फरमान, लड़के और लड़कियां साथ नहीं पढ़ सकेंगे
तालिबान ने अफगानिस्तान में लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ाई करने पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा पुरुष टीचर लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेंगे। एक दिन पहले ही शेख अब्दुलबाकी हक्कानी को तालिबान ने उच्च शिक्षा मंत्री बनाया था। इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी हेरात शहर में यह आदेश जारी किया गया था कि लड़कियों और लड़कों को एक ही क्लास में नहीं पढ़ाया जा सकता है।
पढ़िए पूरी खबर..
3. टोक्यो पैरालिंपिक में एक दिन में भारत को दो सिल्वर समेत तीन मेडल
टोक्यो पैरालिंपिक में भारत ने एक दिन में 3 मेडल अपने नाम किए। इसमें 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। सबसे पहले भाविनाबेन पटेल ने विमेंस टेबल टेनिस की क्लास-4 कैटेगरी में सिल्वर जीता। इसके बाद मेंस T47 हाई जंप में निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की जंप के साथ एक और सिल्वर भारत के नाम कर दिया। वहीं डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
पढ़िए पूरी खबर..
4. पैरालिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज जीतने वाले भारत के विनोद का रिजल्ट होल्ड
टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज जीतने वाले विनोद कुमार के रिजल्ट को होल्ड पर रखा गया है। कुछ देशों ने उनके क्लासिफिकेशन कैटेगरी को लेकर आपत्ति जताई थी। 41 साल के विनोद ने F52 कैटेगरी में पैरालिंपिक में हिस्सा लिया था। इस कैटेगरी में उन एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनकी मांसपेशियों में कमजोरी होती है। 22 अगस्त को हुए टेस्ट में विनोद पास हो गए थे।
पढ़िए पूरी खबर..
5. राजनाथ बोले- जरूरत पड़ी तो दूसरे की जमीन पर जाकर वार करेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि एक देश आतंकवाद का सहारा ले रहा है। जरूरत पड़ी तो हम उनकी जमीन पर जाकर टेररिज्म को खत्म करेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2016 में पाकिस्तान की तरफ से क्रॉस-बॉर्डर स्ट्राइक्स की वजह से हमारा रवैया आक्रामक हुआ है। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालात हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हैं।
पढ़िए पूरी खबर..
6. फिट इंडिया मोबाइल ऐप लॉन्च, खेल मंत्री ने दिया फिटनेस की डोज का नारा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने फिट इंडिया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। फिट इंडिया कार्यक्रम के दो साल पूरे होने पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ये लॉन्चिंग की गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह एक मुफ्त मोबाइल ऐप्लिकेशन है, जो फिटनेस की निगरानी में मदद करेगा। उन्होंने एक स्लोगन भी दिया- फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज।
पढ़िए पूरी खबर..
7. मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया मंत्र- सब खेलें, सब खिलें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश को संबोधित किया। उन्होंने खेल दिवस, खेलों और खासकर हॉकी का जिक्र करते हुए मेजर ध्यानचंद को याद किया और एक नया नारा दिया- सब खेलें, सब खिलें। मोदी ने कहा कि ओलिंपिक ने इस बार प्रभाव पैदा किया है और हर परिवार में खेल की चर्चा शुरू हुई है। साथ ही कहा कि हुनरमंद लोग आज के विश्वकर्मा हैं।
पढ़िए पूरी खबर..
8. 38 साल बाद राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचे, कोविंद ने किए रामलला के दर्शन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे। ज्ञानी जैल सिंह के बाद 38 साल में पहली बार भारत के कोई राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचे हैं। राष्ट्रपति ने इस दौरान रामायण कॉन्क्लेव की शुरुआत की। कहा कि बिना राम के अयोध्या नगरी की कल्पना करना भी मुमकिन नहीं है। राम के बिना अयोध्या है ही नहीं। अयोध्या तो वहीं है जहां प्रभु श्री राम हैं। राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में भी पूजा की।
पढ़िए पूरी खबर..
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
- हिमाचल में 18 साल से ऊपर की पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगा, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
- सेहत के लिए जयपुर में 10 दिन साधना करेंगे केजरीवाल; मोबाइल, टीवी, अखबार और लैपटॉप से दूर रहेंगे, मौन व्रत रखेंगे
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
362 साल पहले आज ही के दिन औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर कलम कर दिया था। शाहजहां के बाद दारा शिकोह दिल्ली की गद्दी के उत्तराधिकारी थे। दारा पर कट्टरपंथियों ने बुतपरस्त (मूर्तिपूजक) होने का आरोप लगाया। इसका फायदा उठाकर औरंगजेब ने विद्रोह किया और खुद बादशाह बन गया। 30 अगस्त, 1659 को दिल्ली में दारा शिकोह को मौत की सजा दी गई। दारा शिकोह ने गीता और 52 उपनिषदों का पहली बार संस्कृत से फारसी में अनुवाद किया था। इसके बाद ही पूरी दुनिया भारतीय सनातन संस्कृति से रूबरू हुई थी।

और अब आज का विचार
अगर आप कभी नाकामयाब नहीं होते, तो इसका मतलब है कि आपके सपने बड़े नहीं हैं – सुंदर पिचाई, गूगल के CEO
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…
[ad_2]
Source link