मिस्टर इंडिया ने किया सुसाइड का प्रयास: बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने दवाइयां खाकर आत्महत्या की कोशिश की, सुसाइड नोट में अभिनेता साहिल खान पर लगाया गंभीर आरोप

मिस्टर इंडिया ने किया सुसाइड का प्रयास: बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने दवाइयां खाकर आत्महत्या की कोशिश की, सुसाइड नोट में अभिनेता साहिल खान पर लगाया गंभीर आरोप

[ad_1]

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मिस्टर इंडिया ने किया सुसाइड का प्रयास: बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने दवाइयां खाकर आत्महत्या की कोशिश की, सुसाइड नोट में अभिनेता साहिल खान पर लगाया गंभीर आरोप

सोने से पहले मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया था। सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।

मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर रह चुके मनोज पाटिल ने आत्महत्या की कोशिश की है। मनोज पाटिल ने सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें उन्होंने अभिनेता साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाया है। मनोज पाटिल फिलहाल कूपर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने कुछ गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।

अभिनेता साहिल खान पर लगाया गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक, सोने से पहले मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया था। सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। मनोज के मुताबिक, साहिल खान ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ भ्रामक जानकारी और वीडियो को प्रसारित किया। उन्होंने सुसाइड नोट में कहा है कि प्रताड़ना और बदनामी के चलते वह आत्महत्या का कदम उठा रहा है।

आरोप है कि मिस्टर इंडिया रहे मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे। साहिल खान भी इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते थे। मनोज पाटिल का आरोप है कि इसी वजह से साहिल खान उन्हें लगातार बदनाम करने का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा दोनों के बीच बिजनेस को लेकर भी विवाद हुआ था।

परिवार ने साहिल खान के खिलाफ दर्ज करवाया केस
इस बीच मनोज पाटिल के परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। यह भी पता चला है कि मनोज पाटिल का परिवार दोपहर में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *