भास्कर LIVE अपडेट्स: देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा, PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines LIVE Updates | Narendra Modi, Sonia Gandhi, Raj Kundra And Other Updates
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को प्यार से पैसे या तोहफा देता है और उसकी हमेशा रक्षा करने का वचन लेता है।
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज बहनें अपने भाई की कलाई पर प्रेम की डोर के रूप में राखी बांधती हैं। भाई ने बहन को प्यार से पैसे या तोहफा देते हैं और उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का चुनाव आज
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (DSGMC) का चुनाव आज है। यहां के सभी 46 गुरुद्वारा वार्ड के लिए 23 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बनाए गए 546 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। 132 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 312 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वोटों की गिनती 25 अगस्त को होगी। चुनाव में 3.42 लाख सिख वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन आज किए जा सकेंगे
UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम दर्शन आज किया जा सकेगा, जबकि सोमवार को अलीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार होगा। कल्याण सिंह का शव लखनऊ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। यहां पर अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा। अतरौली के नरौरा में अंतिम संस्कार 23 अगस्त (सोमवार) को होगा।
तमिलनाडु में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खुल जाएंगे
तमिलनाडु में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खुल जाएंगे। साथ ही सोमवार से राज्यभर के थिएटर भी आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। राज्य में कुछ कोरोना प्रतिबंधों को 9 सितंबर तक के लिए बढ़ाया भी गया है। नई गाइडलाइंस के तहत, सिनेमाघरों को सोमवार से 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। थिएटरों को अपने कर्मचरियों का वैक्सीनेशन करने पर ही उन्हें बुलाने का निर्देश दिया गया है।
[ad_2]
Source link