भास्कर ओरिजीनल: चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी दुनिया में 13.5% बढ़ी, भारत में 6.7% घटी; देश में सबसे ज्यादा ‘नाक’ और दुनिया में ‘पलकें’ संवारी गईं

भास्कर ओरिजीनल: चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी दुनिया में 13.5% बढ़ी, भारत में 6.7% घटी; देश में सबसे ज्यादा ‘नाक’ और दुनिया में ‘पलकें’ संवारी गईं

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Facial Plastic Surgery Grew By 13.5% In The World, Decreased By 6.7% In India; Most ‘nose’ In The Country And ‘eyelashes’ In The World

नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भास्कर ओरिजीनल: चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी दुनिया में 13.5% बढ़ी, भारत में 6.7% घटी; देश में सबसे ज्यादा ‘नाक’ और दुनिया में ‘पलकें’ संवारी गईं

इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी रिपोर्ट- भारत में बोटोक्स इंजेक्शन लगवाने वाले 50% तक घटे।

खूबसूरत चेहरे की ख्वाहिश किसे नहीं होती। देश में लोगों को अपनी ‘नाक’ और दुनिया में ‘पलकें’ संवारने की चाहत सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि यहां 2019 में हुई कुल 1.63 लाख फेस सर्जरी में सर्वाधिक 48936 राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी) हुईं। इस मामले में हम ब्राजील और तुर्की के बाद दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।

दुनिया में कुल 40.58 लाख फेस सर्जरी में सर्वाधिक 12.59 लाख लोगों ने आईलिड सर्जरी कराई। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी (आईएसएपीएस) की रिपोर्ट में ये बातें आई हैं। देश में बोटोक्स इंजेक्शन से खुद को जवान रखने वाले भी 2018 में 1,42,784 के मुकाबले 2019 में करीब 50% घटकर 70,248 रह गए।

वो 8 सर्जरी… जो 10 हजार से 3 लाख रु. में आपके चेहरे का पूरा नक्शा बदल सकती हैं

1. ब्रो (भौंहें) लिफ्ट… भौंहों व पलकों के बीच की दूरी बढ़ाई जाती है, ताकि आकर्षक दिखें। कीमत: 70 हजार रुपए से 1 लाख। 2019 में देश में 6,504 व दुनिया में 2.7 लाख ने कराई। ब्राजील में सर्वाधिक।

2. कान की सर्जरी… कुछ लोगों के कान जन्मजात छोटे, कटे या बाहर निकले होते हैं। कीमत: 1.5 से 2 लाख रुपए। 2019 में देश में 21,648 व दुनिया में 2.9 लाख ने कराई। यहां भी ब्राजील आगे।

3. फेशियल बोन कॉन्टूरिंग… चेहरे की बनावट काफी हद तक सुधारी जा सकती है। कीमत: 50 हजार-3 लाख रुपए। 2019 में देश में 9,888 व दुनिया में 1 लाख ने कराई। मैक्सिको में सर्वाधिक।

4. फैट ग्राफ्टिंग फेस… चेहरे में गड्‌ढे पड़ जाते हैं। दूसरे हिस्से का फैट चेहरे पर लगाते हैं। कीमत: 10 से 60 हजार रुपए। 2019 में देश में 28,152 व दुनिया में 5.9 लाख ने कराई। ब्राजील में सबसे ज्यादा।

5. आईलिड सर्जरी… पलकों पर चर्बी जमा होने से वे लटक जाती हैं। कीमत: करीब 1 लाख रुपए। 2019 में देश में 36,528 व दुनिया में 12.6 लाख ने कराई। जापान में सर्वाधिक।

6. फेस लिफ्ट… झुर्रियां ठीक कराने के लिए कराई जाती है। कीमत: 50-80 हजार रुपए। 2019 में देश में 7,488 व दुनिया में 4.5 लाख ने कराई। अमेरिका में सबसे ज्यादा।

7. नेक लिफ्ट… ठोड़ी के नीचे चर्बी हटाते हैं, त्वचा टाइट करते हैं। कीमत: 70 हजार-1 लाख रुपए। 2019 में देश में 4,800 लोगों व दुनिया में 2.6 लाख ने कराई। अमेरिका में सर्वाधिक।

8. नाक की सर्जरी… नाक को सीधा या उठाकर आकार देते हैं।कीमत: 40 हजार से 2 लाख रुपए। 2019 में देश में 48,936 व दुनिया में 8.2 लाख ने कराई। ब्राजील में सर्वाधिक।

ये अभिनेत्रियां भी करा चुकीं सर्जरी

कटरीना कैफ- नाक की सर्जरी

कटरीना कैफ- नाक की सर्जरी

ऐश्वर्या राय- होंठ-नाक

ऐश्वर्या राय- होंठ-नाक

अनुष्का शर्मा- होंठों की सर्जरी

अनुष्का शर्मा- होंठों की सर्जरी

प्रियंका चोपड़ा- होंठ-नाक

प्रियंका चोपड़ा- होंठ-नाक

शिल्पा शेट्‌टी- नाक की सर्जरी

शिल्पा शेट्‌टी- नाक की सर्जरी

जाह्नवी कपूर- नाक-ठोड़ी

जाह्नवी कपूर- नाक-ठोड़ी

  • बिपाशा बसु, राखी सावंत, वाणी कपूर, मिनीषा लांबा, आयशा टाकिया, श्रुति हसन व अदिति राव हैदरी समेत कई अभिनेत्रियां काॅस्मेटिक सर्जरी करा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *