भारत में कोरोना वैक्सीनेशन: 6 राज्यों में 18+ की पूरी आबादी को वैक्सीन का पहला डोज लगा, कुल वैक्सीनेशन 74 करोड़ के पार

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Coronavirus Cases India State Wise LIVE Update; Delhi Bhopal Indore Mumbai Delhi | Coronavirus Outbreak | Rajasthan Haryana Kerala West Bengal COVID Vaccination Latest News
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत हर दिन एक नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। रविवार तक देश भर में कुल वैक्सीनेशन कवरेज 74 करोड़ के पार निकल गया। अब देश में 6 ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां 100% पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। इनमें गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
कोविन पोर्टल पर दिए डेटा के मुताबिक, रविवार को रात 10 बजे तक 51.31 लाख टीके लगे हैं। इससे देश भर में कुल लगे डोज की संख्या 74.29 लाख हो गई है। इनमें 56.51 को पहला और 17.77 लाख को दूसरा डोज लग चुका है। भारत में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुए 8 महीने पूरे होने वाले हैं। यहां इस साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया था।
भारत चीन से पीछे, अमेरिका से आगे
भारत कुल डोज के मामले में सिर्फ चीन से पीछे हैं। वहां अब तक 2.14 अरब डोज लगाए जा चुके हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिका और चौथे पर ब्राजील काबिज है। दोनों डोज लगाने के मामले में चीन पहले, अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है।
बीते दिन 31,287 नए मरीज मिले
देश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 31,287 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 37880 संक्रमित लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जबकि 338 मरीजों ने दम तोड़ दिया। शनिवार को केरल में 20,487 मामले सामने आए। यहां 26,155 लोग ठीक हुए जबकि 181 लोगों की मौत हुई। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,075 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोरोना संबंधित मौतों को डेथ सर्टिफिकेट पर बताया जाएगा
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने नई गाइडलाइन तैयार की हैं, जिसके तहत कोरोना से संबंधित मौतों में आधिकारिक डॉक्यूमेंट प्रदान किया जाएगा।
गाइडलाइन के मुताबिक, सिर्फ उन मौतों को कोरोना संबंधित माना जाएगा, जिनमें मरीज का RT-PCR टेस्ट, मॉलिक्यूलर टेस्ट, रैपिड-एंटिजन टेस्ट किया गया हो या किसी हॉस्पिटल या घर में डॉक्टर ने जांच करके कोरोना संक्रमण की पुष्टि की हो। ऐसे मरीजों की मौत का कारण कोरोना मानकर डेथ सर्टिफिकेट में इसकी जानकारी दी जाएगी।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 31,287
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,880
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 338
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.32 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.23 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.42 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.80 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:
1. केरल
यहां शनिवार को 20,487 लोग संक्रमित पाए गए। 26,155 लोग ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 43.55 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.00 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,484 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 3,075 मामले दर्ज किए गए। 3,056 लोगों ने बीमारी को मात दी, जबकि 35 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 64.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 49,796 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 14 लोग संक्रमित पाए गए और 11 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,874 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 184 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 44 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 412 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां शनिवार को 9 कोरोना संक्रमित पाए गए, 5 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 16 नए मामले सामने आए और 10 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,517 लोगों की मौत हो गई। 136 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

[ad_2]
Source link