भारत-फ्रांस एयरफोर्स की जॉइंट एक्सरसाइज: आसमान में गरजे राफेल-जगुआर; IAF बोली- दोस्ती के सफर के लिए दूरी महज इम्तिहान

भारत-फ्रांस एयरफोर्स की जॉइंट एक्सरसाइज: आसमान में गरजे राफेल-जगुआर; IAF बोली- दोस्ती के सफर के लिए दूरी महज इम्तिहान

[ad_1]

  • Hindi News
  • International
  • India France Air Force Joint Exercise Photos Update; Mirage 2000, Rafale Fighter Aircraft And More

पेरिसएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
भारत-फ्रांस एयरफोर्स की जॉइंट एक्सरसाइज: आसमान में गरजे राफेल-जगुआर; IAF बोली- दोस्ती के सफर के लिए दूरी महज इम्तिहान

भारत और फ्रांस की एयर फोर्स के बीच जॉइंट एक्सरसाइज चल रही है। फ्रांस में हो रही इस एक्सरसाइज को ‘डेजर्ट नाइट 2’ नाम दिया गया है। गुरुवार को भारत और फ्रांसीसी एयर फोर्स के विमानों ने फ्रांस के पश्चिमी समुद्र तट पर लार्ज फोर्स एंगेजमेंट एक्सरसाइज में हिस्सा लिया।

भारतीय वायु सेना ने बताया कि इस अभ्यास में फ्रेंच एयरफोर्स के मिराज-2000 और राफेल विमानों ने हिस्सा लिया। वहीं, इंडियन एयरफोर्स की ओर से सुखोई 30 और जगुआर लड़ाकू विमान शरीक हुए। IAF ने ट्वीट कर कहा- दोनों देशों की दोस्ती के सफर के लिए यह दूरी महज इम्तिहान​​​​​​ है। एक्सरसाइज का मकसद दोनों देशों की दोस्ती और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाना है।

IAF के सुखोई 30 और जगुआर फाइटर प्लेन इस एक्सरसाइज में शामिल हुए

IAF के सुखोई 30 और जगुआर फाइटर प्लेन इस एक्सरसाइज में शामिल हुए

13 दिन की मिलिट्री एक्सरसाइज में शामिल दोनों देश
भारत और फ्रांस के सेनाओं के बीच वॉर एक्सरसाइज लगातार जारी है। दोनों देशों के बीच जॉइंट एक्सरसाइज ‘एक्स-शक्ति 2021’ सोमवार को फ्रांस के दक्षिणपूर्वी बंदरगाह शहर फ्रेजस में शुरू हुआ। 15 नवंबर से शुरू हुई यह मिलिट्री एक्सरसाइज 26 नवंबर तक चलेगी। इस एक्सरसाइज में ‘गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री’ की एक पलटन इंडियन आर्मी का प्रतिनिधित्व कर रही है।

डिफेंस सेक्टर में सहयोग बढ़ा रहे रहे दोनों देश
पिछले कुछ सालें में फ्रांस, भारत का एक बड़ा रक्षा सहयोगी बनकर उभरा है। राफेल डील से दोनों देशों के संबध मजबूत हुए हैं। भारत ने मिराज-2000 लड़ाकू विमान भी फ्रांस से ही खरीदे हैं। दोनों देशों ने डिप्लोमेसी के जरिए रक्षा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *