भाजपा कार्यकर्ताओं का अर्ध-नग्न प्रदर्शन: सिद्धू के सलाहकार के देशविरोधी बोल पर जताई नाराजगी, अमृतसर में कोठी के बाहर बैरिकेडिंग तोड़ने और झड़प के बाद हिरासत में लिया; बाद में छोड़ा

[ad_1]
अमृतसर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा।
भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से वीरवार नवजोत सिंह सिद्धू के होली सिटी स्थित घर के बाहर अर्ध-नग्न होकर प्रदर्शन किया। भाजपा के इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। भाजपा कार्यकताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई और बाद में उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को मजीठा रोड बाईपास स्थित चौकी ले जाकर छोड़ दिया गया।

बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
गौतम अरोड़ा और राजेश हनी ने बताया कि सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह के बोल भारत विरोधी हैं। मलविंदर सिंह ने ट्वीट करके अपने ही सीएम पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप लगाने के बाद दावा किया है कि कश्मीर एक अलग देश था। भारत और पाकिस्तान ने उस पर अवैध कब्जा किया था। कश्मीर सिर्फ कश्मीर के लोगों का है। ऐसे बोल देश विरोधी हैं और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। लेकिन अब सिद्धू के घर के बाहर खड़ी पुलिस भी लोकतंत्र के खिलाफ चल रही है। शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोका गया और मीडिया से भी बात नहीं करने दी। जब मीडिया से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्हें बसों में भर चौकी ले गए।

अंत में कार्यकर्ताओं को बसों में भर मजीठा रोड चौकी ले जाया गया।
[ad_2]
Source link