पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा मानसून: MP, राजस्थान में रेड अलर्ट, बंगाल के कई इलाके पानी में डूबे; झारखंड-बिहार और UP में भारी बारिश का अनुमान

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Red Alert In MP, Rajasthan; Heavy Rains To Lash Bengal, Bihar Over Weekend
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

फोटो कोलकाता की है। सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शनिवार-रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देश के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे पश्चिम की ओर झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे इन राज्यों में वीकेंड में भारी बारिश होगी।
स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले तीन दिनों में यहां भारी बारिश होगी। बीते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे राज्य के कई प्रमुख हिस्सों में पानी भर गया। रात भर हुई भारी बारिश के चलते उत्तरी बंगाल की कलिम्पोंग पहाड़ियों में ममखोला नाले में उफान आ गया। इसमें बहने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए जबकि चार लापता हैं।

कोलकाता में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई घरों और दुकानों में भी पानी भर गया।
कोलकाता में शुक्रवार को 150 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के प्रमुख हिस्सों में जलभराव हो गया। स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक पश्चिम बंगाल को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी।
उधर ओडिशा के उत्तरी भागों के साथ-साथ झारखंड में भी शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। अगले दो दिनों में दक्षिण बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

रांची में भी शुक्रवार को भारी बारिश हुई। इससे गलियों में पानी भर गया और कई कच्चे घरों को नुकसान हुआ है।
[ad_2]
Source link