पुणे में अश्लीलता रोकने पर पिटाई: 64 साल की महिला केयरटेकर ने 2 लड़कियों को किस करने से रोका; 4 लड़कियों ने मिलकर बुरी तरह पीटा, तोड़ डाले दांत

[ad_1]
पुणे18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुणे के सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों को ‘किस’ करने से रोकने पर एक 64 वर्षीय महिला केयरटेकर की चार लड़कियों ने मिलकर पिटाई कर दी। महिला की इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसके दांत टूट गए। उसके मुंह से खून भी आने लगा।
घटना 19 फरवरी की शाम को करीब साढ़े 5 बजे पुणे के ‘कृपा फाउंडेशन डी-एडिक्शन सेंटर’ में हुई थी। महिला इसी की केयरटेकर थी। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और पीड़ित महिला पुणे से मुंबई चली गई। शनिवार को वे फिर से पुणे लौटीं और रविवार को चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
पुलिस को दी अपनी कंप्लेंट में महिला ने कहा है कि 19 फरवरी को शाम को करीब साढ़े 5 बजे ‘डी-एडिक्शन’ सेंटर में दो लड़कियां आपत्तिजनक हाल में किस कर रही थीं। पीड़िता ने जब उन्हें रोका और वहां से जाने के लिए कहा तो वे भड़क गईं और उनके साथ पहले गाली-गलौज करने लगीं। इसके बाद दो अन्य लड़कियां भी वहां पहुंचीं और चारों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की।
जल्द लड़कियों से होगी पूछताछ
इस बारे में जानकारी देते हुए सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन की सब-इंस्पेक्टर प्रतिभा टंडले ने कहा कि मामला 19 फरवरी का है। 4 महीने पहले हुई घटना के बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी लड़कियों के घर का पता निकाल लिया गया है। अब पुलिस उन दोनों लड़कियों से पूछताछ करने जा रही है।
महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
[ad_2]
Source link