पाकिस्तान को जवाब: भारतीय मछुआरों पर फायरिंग से भड़का भारत; कहा- जांच जारी, कूटनीतिक स्तर पर उठाएंगे मुद्दा

पाकिस्तान को जवाब: भारतीय मछुआरों पर फायरिंग से भड़का भारत; कहा- जांच जारी, कूटनीतिक स्तर पर उठाएंगे मुद्दा

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Pakistan India | PAK Maritime Security Agency PMSA Shot Dead Indian Fisherman

देवभूमि द्वारिका13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान को जवाब: भारतीय मछुआरों पर फायरिंग से भड़का भारत; कहा- जांच जारी, कूटनीतिक स्तर पर उठाएंगे मुद्दा

घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब भारतीय नाव ‘जलपरी’ पर सवार मछुआरे अरब सागर में अपने क्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे थे। -फाइल फोटो

पाकिस्तान मेरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (PMSA) ने शनिवार को भारतीय मछुआरों की नौका पर फायरिंग की थी। घटना में महाराष्ट्र के रहने वाले एक मछुआरे की मौत हो गई थी। रविवार को भारत ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है और इसे कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान के सामने उठाया जाएगा। मारा गया मछुआरा महाराष्ट्र के पालघर जिले के रहने वाला था।

नाव पर अचानक चला दीं गोलियां
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब भारतीय नौका ‘जलपरी’पर सवार मछुआरे अरब सागर में अपने क्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से PMSA की टीम गुजरी और उन्होंने बिना किसी वजह के भारतीय बोट पर फायरिंग शुरू कर दी।

महाराष्ट्र के रहने वाले 32 साल के श्रीधर रमेश चामरे घटना के बाद बोट के केबिन में ऑपरेट कर रहे थे। उन्हें सीने पर तीन गोलियां लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में जलपरी के मालिक जयंतीभाई राठौड़ और एक अन्य मछुआरा घायल भी हुआ।

भारतीय मछुआरे अरब सागर में मछली पकड़ने जाते हैं। इसी दौरान वे सीमा विवाद में फंस जाते हैं।

भारतीय मछुआरे अरब सागर में मछली पकड़ने जाते हैं। इसी दौरान वे सीमा विवाद में फंस जाते हैं।

मामले की जांच जारी
भारत सरकार से जुड़े एक सूत्र ने कहा- हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है। डिप्लोमैटिक लेवल पर इसे पाकिस्तान के सामने उठाया जाएगा। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और इसे भी सामने लाया जाएगा। घायल मछुआरों को इलाज के लिए गुजरात के ओखा लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, बोट पर कुल 7 लोग सवार थे। ओखा पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। चामरे के गांव में इस वक्त लोग घटना के बारे में सुनकर गमगीन हैं।

मछुआरों को परेशान करती है पाकिस्तानी एजेंसी
भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की तरफ से परेशान किए जाने की यह पहली घटना नहीं है। अरब सागर में कई बार पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसी भारतीय मछुआरों को बंदी बना लेती है। इसी साल फरवरी में पाकिस्तान ने माना था कि उसकी जेलों में 270 मछुआरे और 49 आम नागरिक हैं। माना जाता है कि ये भारतीय हैं या हो सकते हैं।

भारत सरकार ने फरवरी में ही राज्यसभा में बताया था कि 77 पाकिस्तानी मछुआरे और 264 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जेलों में हैं। फरवरी 2012 में इटली की एक नौका से भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की गई थी। घटना में दो मछुआरे मारे गए थे। घटना केरल के समुद्री क्षेत्र में हुई थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *