पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली: बर्फ से लदे पहाड़ों ने क्रिसमस को बनाया रंगीन, 50 हजार से ज्यादा का जमावड़ा, खुशियों से सराबोर हुई पर्यटन नगरी

[ad_1]
कुल्लू3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिमाचल के कुल्लू के मनाली की वादियों में हाल ही में हुई बर्फबारी ने इस बार क्रिसमस रंगीन बना दिया है। हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं। पर्यटक कहीं बर्फ से अठखेलिया कर रहे हैं तो कहीं माल रोड पर ख़रीददारी हो रही है। मनाली पूरी तरह से गुलज़ार है।
मनाली घुमने का लोगों में कितना क्रेज है, इसका अंदाजा क्रिसमस से पूर्व 24 दिसंबर को मनाली पहुंचे पर्यटक वाहनों से लगाया जा सकता है। क्रिसमस मनाने के लिए मनाली में 2100 पर्यटक वाहनों में 10 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे हैं। जबकि इससे अधिक सैलानी पिछले दो-तीन दिनों में मनाली पहुंच चुके हैं।

मनाली में माल रोड पर पर्यटकों की भारी भीड़।
लिहाजा, क्रिसमस के दिन मनाली माल रोड़ और आसपास के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जमावड़ा है। पर्यटकों ने मनाली और इसके आसपास पहुंचकर क्रिसमस के दिन खूब मस्ती की। इसके साथ ही कई पर्यटक अटल टनल रोहतांग के पार भी पहुंचे हैं। वे यहां सिस्सु और आसपास के इलाकों में बर्फ से अठखेलिया में लगे हैं।
सोलंगनाला में भी पर्यटकों का खूब हुजूम दिखाई दिया। मनाली माल पर दिनभर रौनक दिखाई दी। इसके साथ ही होटलों में भी सैलानी क्रिसमस का पर्व मनाते हुए दिखाई दिए हैं। तीन चार दिनों से हर दिन मनाली में 10 हजार से अधिक सैलानी यहां पहुंच रहे हैं।
मनाली के साथ साथ नग्गर, मणिकर्ण, सैंज, बंजार, सोझा ,जिभी, तीर्थन घाटी में भी पर्यटक काफी संख्या में पहुंचे हैं। नए साल पर सैलानियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ौतरी की संभावना है।
[ad_2]
Source link