परगट सिंह का अमरिंदर सिंह पर जुबानी हमला: कहा- BJP के एजेंट ने असली रंग दिखाया, किसानों को छोड़ महाराजा ने बॉस को शुक्रिया कहा

परगट सिंह का अमरिंदर सिंह पर जुबानी हमला: कहा- BJP के एजेंट ने असली रंग दिखाया, किसानों को छोड़ महाराजा ने बॉस को शुक्रिया कहा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Minister Pargat Singh’s Attack On Amarinder, Said BJP Agent Showed True Colors, Except The Farmers, The Maharaja Thanked The Boss

चंडीगढ़41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
परगट सिंह का अमरिंदर सिंह पर जुबानी हमला: कहा- BJP के एजेंट ने असली रंग दिखाया, किसानों को छोड़ महाराजा ने बॉस को शुक्रिया कहा

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के करीबी मंत्री परगट सिंह ने पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कैप्टन को पंजाब में BJP का एजेंट बताया। परगट ने कहा कि कृषि कानून वापस होने पर कैप्टन ने असली रंग दिखा दिया। कृषि कानून लाखों किसानों की दृढ़ इच्छाशक्ति और त्याग की वजह से वापस हुए हैं। 700 किसानों ने जान भी गंवा दी। इसके बजाय महाराजा अपने बॉस को शुक्रिया कह रहे हैं।

परगट सिंह का कैप्टन पर बयान

परगट सिंह का कैप्टन पर बयान

अमरिंदर ने ऐतिहासिक फैसले के लिए कहा था धन्यवाद

PM नरेंद्र मोदी की कानून वापसी की घोषणा को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐतिहासिक फैसला करार दिया था। कैप्टन ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर किसानों और पंजाबियों की मांग मानते हुए कानून रद्द करने के लिए वे PM और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हैं।

कैप्टन ने अपनी कोशिशें भी बताई

कैप्टन ने कहा कि मैं भी किसानों के मुद्दे को हल करवाने के लिए केंद्र सरकार से समय-समय पर मीटिंग करके मांग करता रहा। PM ने इसे मानकर लोकहित का फैसला लिया है। उसके लिए वह भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए सभी किसानों और पंजाबियों को बधाई देते हैं।

कृषि कानून वापसी के बाद अमरिंदर ने केंद्र का धन्यवाद किया था।

कृषि कानून वापसी के बाद अमरिंदर ने केंद्र का धन्यवाद किया था।

पंजाब में योगदान भी गिनाया

कैप्टन ने कहा कि जब वह CM थे तो किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को 5-5 लाख की वित्तीय मदद और सरकारी नौकरी दी। कैप्टन ने अपनी नई पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के जरिए देश की सुरक्षा और पंजाबियों के हित की रक्षा करने की बात भी कही।

सीएम चन्नी ने बिना नाम लिए कैप्टन पर निशाना साधा।

सीएम चन्नी ने बिना नाम लिए कैप्टन पर निशाना साधा।

CM चन्नी ने इशारों में साधा निशाना

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने भी इशारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा मौत हो गईं। ऐसे में PM का धन्यवाद किस बात का? जब तक कानून संसद से वापस नहीं होते, तब तक किसानों और पंजाबियों को चौकस रहने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *