पंजाब में AAP को एक और झटका: CM चन्नी से मिले MLA कंवर संधू; कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा; पार्टी ने किया था सस्पेंड

पंजाब में AAP को एक और झटका: CM चन्नी से मिले MLA कंवर संधू; कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा; पार्टी ने किया था सस्पेंड

[ad_1]

चंडीगढ़29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब में AAP को एक और झटका: CM चन्नी से मिले MLA कंवर संधू; कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा; पार्टी ने किया था सस्पेंड

CM चन्नी के साथ कार में सवार आप MLA कंवर संधू।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लग सकता है। आप के MLA कंवर संधू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार रात को उनकी सीएम चरणजीत चन्नी से पंजाब भवन में मुलाकात हुई। लेकिन इसको लेकर औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले बठिंडा देहाती से MLA रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। विधायक जगतार सिंह भी कांग्रेस के प्रति मोह दिखा चुके हैं। ऐसे में आप के लिए चुनाव से पहले इस तरह के बड़े झटके लग सकते हैं।

2019 में सस्पेंड किया था AAP ने
कंवर संधू 2017 में खरड़ विधानसभा सीट से AAP की टिकट पर MLA चुने गए थे। हालांकि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद वह 2019 में सुखपाल खैहरा के साथ चले गए, जिसके बाद वह विधानसभा में भी अलग बैठ रहे थे। चुनाव नजदीक आने के बाद अब उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ हो गया है।

कुछ दिन पहले AAP विधायक रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हुई।

कुछ दिन पहले AAP विधायक रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हुई।

आप और कांग्रेस में घमासान
विधायक शामिल करवाने को लेकर आप और कांग्रेस में घमासान चल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के 25 MLA और 2-3 सांसद उनकी पार्टी में आने को तैयार हैं। लेकिन वह कांग्रेस का कचरा नहीं लेना चाहते। वहीं मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में झाड़ू पूरी तरह बिखर चुका है। जल्द ही आप के और विधायक कांग्रेस में आएंगे।

केजरीवाल ने दी थी सफाई
अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब दौरे के दौरान सफाई दी कि इन विधायकों का काम ठीक नहीं था। उन्हें पता चल गया था कि इस बार उन्हें पार्टी की टिकट नहीं मिलेगी। इसलिए वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वह इस तरह की सियासत में विश्वास नहीं करते।

AAP विधायक खैहरा, कमालू और पिरमल कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस में गए थे।

AAP विधायक खैहरा, कमालू और पिरमल कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस में गए थे।

6 विधायक छोड़ चुके पार्टी
आम आदमी पार्टी के 6 विधायक अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। सुखपाल खैहरा, पिरमल खालसा, जगदेव कमालू और रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। बलदेव सिंह और एचएस फूलका ने इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा कंवर संधू, नाजर सिंह पार्टी से किनारे हो गए। अभी सिर्फ 10 विधायक ही आप में एक्टिव नजर आते हैं। जिनकी हाल ही में पार्टी को टिकट भी अनाउंस करनी पड़ी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *