पंजाब में कांग्रेस का नया ‘ब्रांड’ बन रहे CM चन्नी: ‘आम आदमी’ का अंदाज दिखा आधी रात को फुटपाथ पर बैठ सुनी लोगों की फरियाद

पंजाब में कांग्रेस का नया ‘ब्रांड’ बन रहे CM चन्नी: ‘आम आदमी’ का अंदाज दिखा आधी रात को फुटपाथ पर बैठ सुनी लोगों की फरियाद

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • CM Channi Is Becoming The New ‘brand’ Of Congress In Punjab, Showing The Style Of ‘aam Aadmi’ And Listening To People’s Complaints Sitting On The Pavement At Midnight

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब में कांग्रेस का नया ‘ब्रांड’ बन रहे CM चन्नी: ‘आम आदमी’ का अंदाज दिखा आधी रात को फुटपाथ पर बैठ सुनी लोगों की फरियाद

आधी रात को लोगों की फरियाद सुनते सीएम चन्नी।

पंजाब के नए CM चरणजीत चन्नी में मंगलवार रात को आम आदमी अंदाज नजर आया। वह आधी रात को घर के बाहर फुटपाथ पर बैठे। इसके बाद वहीं पर लोगों की फरियाद सुनी। बाद में वह लोगों के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाते भी नजर आए। ऐसा पहली बार नहीं है, सीएम पहले भी ऐसे ही काम करके कई बार चौंका चुके हैं, जिनकी एक मुख्यमंत्री से उम्मीद नहीं की जाती।

स्पष्ट है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की विदाई और नवजोत सिद्धू के बाद चरणजीत चन्नी खुद को पंजाब में कांग्रेस का नया ब्रांड स्थापित कर रहे हैं। खासकर, नवजोत सिद्धू के तोड़ का कोई दिग्गज नेता कांग्रेस के पास नहीं है। जिसे पूरे पंजाब में जमीनी स्तर तक लोग जानते और पसंद करते हों। ऐसे में सीएम का यह सियासी दांव भविष्य में पंजाब के अंदर कांग्रेस के दबदबे काे कायम रखने की रणनीति समझा जा रहा है।

महिला से बातचीत करते सीएम चन्नी।

महिला से बातचीत करते सीएम चन्नी।

भंगडा डालकर चौंका चुके

इससे पहले सीएम चन्नी पीटीयू कपूरथला गए थे। वहां अचानक वह स्टेज पर पहुंचे और फिर स्टूडेंट्स के साथ भंगड़ा करने लगे। उनका यह अंदाज स्टूडेंट्स के साथ पूरे पंजाब में खूब सराहा गया। इसके बाद जालंधर में स्टूडेंट्स से मिलने के लिए उन्होंने अपनी सीएम सिक्योरिटी को भी सामने से हटा दिया था।

हॉकी के गोलकीपर बने सीएम चन्नी।

हॉकी के गोलकीपर बने सीएम चन्नी।

गोली भी बन चुके

सीएम चन्नी अचानक मोहाली स्टेडियम पहुंचे और हॉकी के गोलकीपर की प्रैक्टिस करने लगे। इसके अगले दिन उन्होंने मंत्री परगट सिंह के साथ जालंधर में हॉकी मुकाबला खेला। जहां परगट सिंह के शॉट के खिलाफ गोलकीपिंग की।

लोगों के साथ फोटो खिंचवाते सीएम चन्नी।

लोगों के साथ फोटो खिंचवाते सीएम चन्नी।

केजरीवाल में भी दिखी चिंता

खुद को राजनीति का असली आम आदमी कहने वाले AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की भी इसको लेकर चिंता दिखी। उन्होंने अपने दौरों में कहा कि चन्नी नकली आम आदमी हैं। वह सिर्फ हमारी नकल कर रहे हैं। हालांकि चन्नी का यह जुदा अंदाज अधिकांश पंजाबियों को पसंद आ रहा है।

कैप्टन की दूरी का मौका भुना रहे

कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते यह चर्चा रही कि उन्होंने लोगों से दूरी बनाकर रखी। वह लोगों के साथ कांग्रेसी विधायकों से भी नहीं मिलते थे। इस अहम सियासी मौके को अब सीएम चन्नी भुना रहे हैं। वह सीएम और लोगों की दूरी को कम कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *