नासा की डराने वाली रिपोर्ट: ग्लेशियर पिघलने से भारत के 12 शहर 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे, मैदानी इलाकों में भी तबाही आएगी

नासा की डराने वाली रिपोर्ट: ग्लेशियर पिघलने से भारत के 12 शहर 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे, मैदानी इलाकों में भी तबाही आएगी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • These 12 Cities Of India Can Be Covered In 3 Feet Of Sea Water By 2100 Due To The Melting Of Glacier Report Presented By NASA

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नासा की डराने वाली रिपोर्ट: ग्लेशियर पिघलने से भारत के 12 शहर 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे, मैदानी इलाकों में भी तबाही आएगी

धरती का तापमान बढ़ने से भारत में कैसी तबाही होगी, इसका अंदाजा अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने अपनी एक रिपोर्ट में जाहिर किया है। यह रिपोर्ट करीब 80 साल बाद यानी 2100 तक की तस्वीर दिखती है। इसमें कहा गया है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से भारत के 12 तटीय शहर करीब 3 फीट पानी में डूब जाएंगे। ऐसा लगातार बढ़ती गर्मी से ध्रुवों पर जमा बर्फ के पिघलने से होगा।

इसका असर भारत के ओखा, मोरमुगाओ, कांडला, भावनगर, मुंबई, मैंगलोर, चेन्नई, विशाखापट्टनम, तूतीकोरन, कोच्चि, पारादीप और पश्चिम बंगाल के किडरोपोर तटीय इलाके पर पड़ेगा। ऐसे में भविष्य में इन इलाकों में रह रहे लोगों को यह जगह छोड़नी होगी।

नासा ने बनाया सी लेवल प्रोजेक्शन टूल
दरअसल, नासा ने एक सी लेवल प्रोजेक्शन टूल बनाया है। इससे समुद्री तटों पर आने वाली आपदा से वक्त रहते लोगों को निकालने और जरूरी इंतजाम करने में मदद मिलेगी। इस ऑनलाइन टूल के जरिए कोई भी भविष्य में आने वाली आपदा यानी बढ़ते समुद्री जलस्तर का पता कर सकेगा।

IPCC की रिपोर्ट के हवाले से चेतावनी
नासा ने इंटर गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कई शहरों के समुद्र में डूब जाने की चेतावनी दी है। IPCC की ये छठी एसेसमेंट रिपोर्ट है। इसे 9 अगस्त को जारी किया गया था। यह रिपोर्ट क्लाइमेट सिस्टम और क्लाइमेट चेंज के हालात को बेहतर तरीके से सामने रखती है।

IPCC 1988 से वैश्विक स्तर पर क्लाइमेट चेंज का आकलन कर रही है। यह पैनल हर 5 से 7 साल में दुनियाभर में पर्यावरण की स्थिति की रिपोर्ट देता है। इस बार की रिपोर्ट बहुत भयानक हालात की ओर इशारा कर रही है।

अगले दो दशक में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। इस तेजी से पारा चढ़ेगा तो ग्लेशियर भी पिघलेंगे।

अगले दो दशक में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। इस तेजी से पारा चढ़ेगा तो ग्लेशियर भी पिघलेंगे।

समुद्र के साथ मैदानी इलाकों में मचेगी तबाही
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2100 तक दुनिया का तापमान काफी बढ़ जाएगा। लोगों को भयानक गर्मी झेलनी पड़ेगी। कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण नहीं रोका गया तो तापमान में औसतन 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले दो दशक में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। इस तेजी से पारा चढ़ेगा तो ग्लेशियर भी पिघलेंगे। इनका पानी मैदानी और समुद्री इलाकों में तबाही लेकर आएगा।

कई देशों का क्षेत्रफल घट जाएगा
नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा कि सी लेवल प्रोजेक्शन टूल दुनियाभर के नेताओं और वैज्ञानिकों को यह बताने के लिए काफी है कि अगली सदी तक हमारे कई देशों की जमीन कम हो जाएगी। समुद्री जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ेगा कि उसे संभालना मुश्किल होगा। इसके उदाहरण सबके सामने हैं। कई द्वीप डूब चुके हैं। कई अन्य द्वीपों को समुद्र निगल जाएगा।

अगली सदी तक दुनिया के कई देशों का क्षेत्रफल में कम हो जाएगा।

अगली सदी तक दुनिया के कई देशों का क्षेत्रफल में कम हो जाएगा।

ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने का असर
भारत सहित एशिया महाद्वीप पर भी गहरे प्रभाव देखने को मिल सकते है। हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर से बनी झीलों के बार-बार फटने से निचले तटीय इलाकों में बाढ़ के अलावा कई बुरे असर झेलने पड़ेंगे। देश में अगले कुछ दशकों में सालाना औसत बारिश में इजाफा होगा। खासकर दक्षिणी प्रदेशों में हर साल बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है।

रिपोर्ट बताती है कि पहले जो बदलाव हमें 100 साल में देखने को मिल रहे थे वो अब 10 से 20 साल के बीच देखने को मिल रहे हैं।

रिपोर्ट बताती है कि पहले जो बदलाव हमें 100 साल में देखने को मिल रहे थे वो अब 10 से 20 साल के बीच देखने को मिल रहे हैं।

तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी
वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानी दखल जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ी है, उससे धरती पर तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पिछले 2000 साल में जो बदलाव हुए हैं, वे हैरान करने वाले हैं। 1750 के बाद से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन तेजी से बढ़ा है। 2019 में इनवायरमेंट में कार्बन डाइऑक्साइड का लेवल अब तक का सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है।

दूसरी ग्रीनहाउस गैसें जैसे मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड 2019 में इतनी बढ़ गई हैं कि पिछले 80 लाख साल में नहीं रही हैं। 1970 के दशक से धरती के गर्म होने की दर में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले 2000 साल में तापमान उतना नहीं बढ़ा, जितना पिछले 50 साल में बढ़ा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *