द ग्रेट खली से केजरीवाल की मुलाकात: पहलवान के राजनीतिक अखाड़े में आने की चर्चा; दिल्ली CM का ट्वीट- उन्हें हमारे कार्य काफी पसंद आए

द ग्रेट खली से केजरीवाल की मुलाकात: पहलवान के राजनीतिक अखाड़े में आने की चर्चा; दिल्ली CM का ट्वीट- उन्हें हमारे कार्य काफी पसंद आए

[ad_1]

लुधियाना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
द ग्रेट खली से केजरीवाल की मुलाकात: पहलवान के राजनीतिक अखाड़े में आने की चर्चा; दिल्ली CM का ट्वीट- उन्हें हमारे कार्य काफी पसंद आए

दिल्ली में पंजाब के दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के साथ CM अरविंद केजरीवाल

सोनू सूद के बाद दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं WWE जैसी इंटरनेशनल फाइट लड़ने वाले पहलवान खली राजनीति में आ सकते हैं। मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

खली CM अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मिले। अरविंद केजरीवाल ने खुद दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके लिखा है कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले रेसलर द ग्रेट खली जी से आज मुलाकात हुई। दिल्ली में बिजली पानी, स्कूल, अस्पताल में किए गए कार्य उन्हें काफी पसंद आए हैं।

अब यह सभी काम पंजाब में भी करने हैं और हम सभी मिलकर पंजाब को बदलेंगे। इस मुलाकात से पंजाब की सियासत गर्मा गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि द ग्रेट खली पंजाब की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं और आम आदमी पार्टी उन्हें अपनी तरफ करने में जुटी है।

पंजाब पुलिस के मुलाजिम रहे हैं खली
दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली पंजाब पुलिस जालंधर में सिपाही रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल रेस्लिंग में जाने के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस की नौकरी छोड़ी दी थी। रेस्लिंग के अलावा वह दो हॉलीवुड और दो बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ कई सीरियल में काम कर चुके हैं और कई वीडियो विज्ञापन में भी नजर आए हैं। वह पंजाब में जाने जाते हैं और पार्टी उनकी शौहरत को कैश करना चाहती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *