देश में कोरोना के मामलों में बड़ी राहत: 24 घंटे में 14402 एक्टिव केस कम हुए, अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह आंकड़ा साढ़े चार महीने में सबसे कम

देश में कोरोना के मामलों में बड़ी राहत: 24 घंटे में 14402 एक्टिव केस कम हुए, अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह आंकड़ा साढ़े चार महीने में सबसे कम

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली12 घंटे पहले

देश में कोरोना के केस में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 27,421 नए मरीजों की पहचान हुई और 41,457 ठीक हो गए। इस दौरान 376 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,402 की कमी आई है। अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 3.65 लाख एक्टिव केस थे।

बीते दिन दर्ज किए गए 27,421 नए मामले 15 मार्च के बाद सबसे कम हैं। तब 24,437 केस एक दिन में दर्ज किए गए थे। उसके बाद देश में लगातार कोरोना मामलों में इजाफा हुआ। दूसरी लहर के दौरान रोजाना 3 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वॉट्सऐप पर मिलेगा वैक्सीन सर्टिफिकेट
इस बीच सरकार ने वैक्सीन सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए एक कदम उठाया है। अब कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट वॉट्सऐप के जरिए चंद सेकेंड में हासिल किया जा सकेगा। सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए +91 9013151515 नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा।

इसके बाद Covid certificate लिखकर इस नंबर पर मैसेज भेजना होगा। जिस नंबर से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया होगा, उस नंबर पर OTP आएगा। उसे वापस वॉट्सऐप के मैसेज बॉक्स में लिखकर भेजना है। इसके बाद चंद सेकेंड में कोविड सर्टिफिकेट आ जाएगा।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 27,421
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,457
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 376
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.11 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.28 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.82 लाख

महाराष्ट्र में 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में सफर कर सकेंगे आम लोग
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बताया कि 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में आम लोग सफर कर सकेंगे हालांकि कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही यह सुविधा मिलेगी। लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मोबाइल फोन से पास डाउनलोड की सुविधा भी दी गई है। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे शहर के नगरपालिका वार्ड कार्यालयों के साथ-साथ उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से फोटो पास ले सकते हैं। इसके साथ ही, मॉल खोलने पर अगले 8 दिन में फैसला लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में 13 दिन में दोगुने हुए कोरोना केस
हिमाचल प्रदेश में करीब दो हफ्ते में कोरोना के एक्टिव मामलों में रिकॉर्ड 102% बढ़ोतरी देखी गई है। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 850 से बढ़कर 1900 हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर कैबिनेट मीटिंग में चर्चा करेंगे। कोरोना की वजह से प्रदेश में अब तक 3,534 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.02 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का खयाल रखेगी सरकार
राज्य में कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों की निगरानी का जिम्मा केंद्र सरकार ने उठाया है। अनाथ हुए बच्चों की जानकारी “बाल स्वराज” पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। अनाथ होने वाले या ऐसे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है, उन्हें मौजूदा एजुकेशनल सेशन में उसी स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखने का मौका मिलेगा, जिसमें वे पढ़ रहे थे।

सऊदी सरकार ने भारतीय जायरीनों के उमराह पर हटाई पाबंदी
सऊदी अरब सरकार ने सभी देशों के लोगों पर लगाए गए ट्रैवल बैन को 18 महीने बाद खत्म कर दिया है। इसके बाद 20 लाख वैक्सीनेटेड जायरीनों को हर महीने उमराह के लिए सऊदी जाने की अनुमति मिलेगी।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सऊदी सरकार ने भारत और पाकिस्तान समेत 20 देशों के नागरिकों पर 3 फरवरी को ट्रैवल बैन लगाया था। इसके बाद 11 देशों पर बैन हटा दिया गया था, लेकिन भारत, पाकिस्तान समेत 9 देशों पर बैन जारी था। सऊदी सरकार ने अब इसे भी खत्म कर दिया है।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां सोमवार को 13,049 लोग संक्रमित पाए गए। 20,004 लोग ठीक हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 35.65 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,852 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.69 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 4,505 लोग संक्रमित पाए गए। 7,568 लोग ठीक हुए और 68 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 68,375 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 76 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,067 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 498 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 21 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 43 लोग ठीक हुए, जबकि एक मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,774 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 570 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में सोमवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 17 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 209 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 10 नए मामले सामने आए और 9 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 149 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां सोमवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 34 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 216 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *