दिल्ली हिंसा आरोपियों की मदद पर सियासी बवाल: पंजाब भाजपा बोली- लाल किला कांड कांग्रेस की साजिश; NIA से जांच कराएं PM और गृह मंत्री

दिल्ली हिंसा आरोपियों की मदद पर सियासी बवाल: पंजाब भाजपा बोली- लाल किला कांड कांग्रेस की साजिश; NIA से जांच कराएं PM और गृह मंत्री

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Political Ruckus On The Help Of Delhi Violence Accused, Punjab BJP Said Red Fort Incident Congress Conspiracy; Get The NIA Investigated By PM And Home Minister

चंडीगढ़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली हिंसा आरोपियों की मदद पर सियासी बवाल: पंजाब भाजपा बोली- लाल किला कांड कांग्रेस की साजिश; NIA से जांच कराएं PM और गृह मंत्री

दिल्ली हिंसा के आरोपियों को 2-2 लाख रुपए की वित्तीय मदद पर सियासी बवाल मच गया है। सीएम चरणजीत चन्नी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। इसके बाद पंजाब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस मदद से साफ है कि दिल्ली में हिंसा और लाल किले पर हुई घटना कांग्रेस की ही साजिश थी।

उन्होंने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि इसमें कांग्रेस नेताओं की भूमिका राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराई जाए। आखिर लाल किले पर हिंसा की पूरी साजिश किसने रची थी।

कांग्रेस स्पांसर्ड थी दिल्ली हिंसा

पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि 2 लाख रुपए देना निंदनीय है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा ने पूरे देश को शर्मसार किया। अब कांग्रेस ने इस बात को उजागर कर दिया है कि यह हिंसा कांग्रेस स्पांसर्ड थी। उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी को पंजाब की जनता के टैक्स के पैसा देश विरोधियों को देने का कोई अधिकार नहीं है।

CM चन्नी ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी थी

CM चन्नी ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी थी

कांग्रेस क्या देश विरोधियों के साथ है?

सीएम चन्नी चाहें तो जेब से मुआवजा दें। उन्होंने कांग्रेस से जवाब मांगा कि वह बताएं कि वह देश के साथ खड़ी है या फिर देश के विरोधियों को। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि कहीं इसके जरिए पंजाब में भाईचारा और शांति के माहौल को खराब करने की साजिश तो नहीं थी।

भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल

भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल

कोई मुद्दा नहीं मिला किसानों को जरिया बनाया : ग्रेवाल

भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि हम पहले से कह रहे हैं कि मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिल रहा था। इसलिए कांग्रेस किसानों के कंधों पर ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल कानून बनाने वालों में शामिल था।दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसे लागू किया।

उन्होंने कहा कि जब सिंघु बॉर्डर पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या की गई। उसकी बांह और पैर काटकर लटका दिया गया तो सीएम चन्नी उसका पता लेने और 2 लाख की मदद देने क्यों नहीं गए?।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *