दिल्ली से नॉर्मल फ्लाइट में लौटे CM चन्नी: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी पहुंची तो दूसरे यात्रियों को पता चला- उनके साथ तो मुख्यमंत्री बैठे थे

दिल्ली से नॉर्मल फ्लाइट में लौटे CM चन्नी: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी पहुंची तो दूसरे यात्रियों को पता चला- उनके साथ तो मुख्यमंत्री बैठे थे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • CM Channi Returned From Delhi In A Normal Flight, When Security Reached Chandigarh Airport, Other Passengers Came To Know – The Chief Minister Was Sitting With Him.

जालंधर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली से नॉर्मल फ्लाइट में लौटे CM चन्नी: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी पहुंची तो दूसरे यात्रियों को पता चला- उनके साथ तो मुख्यमंत्री बैठे थे

पंजाब के नए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात आम आदमी वाला स्टाइल दिखाया। वह दिल्ली से चंडीगढ़ नॉर्मल फ्लाइट में लौटे। उन्होंने इकोनॉमी क्लास में आम यात्री की तरह यात्रा की। दिलचस्प बात यह रही कि फ्लाइट में बैठे दूसरे यात्रियों को कुछ पता नहीं था। चन्नी आम यात्रियों की तरह ही आए। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जैसे ही सिक्योरिटी और अफसरों का लाव-लश्कर पहुंचा तो लोग हैरान रह गए। तब दूसरे यात्रियों को समझ आया कि उनके साथ बैठे पंजाब के CM चरणजीत चन्नी थे।

दरअसल, चन्नी शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी से मिले। इसके बाद वे कपूरथला हाउस में ठहरे थे। उनका सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने का भी कार्यक्रम था। हालांकि मुलाकात नहीं हो पाई। रात को पंजाब सरकार का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता था। उनकी सरकार के पास विस चुनाव घोषणा से पहले सिर्फ 3 महीने बचे हैं। ऐसे में चंडीगढ़ लौटकर काम कर सकें, इसलि वे नॉर्मल फ्लाइट से ही आ गए।

प्राइवेट जेट के साथ तस्वीर के बाद विवाद हुआ था।

प्राइवेट जेट के साथ तस्वीर के बाद विवाद हुआ था।

प्राइवेट जेट को लेकर हुआ था विवाद

चरणजीत चन्नी के CM पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली दौरे में विवाद हुआ था। वह प्राइवेट जेट से दिल्ली गए थे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू भी थे। सिद्धू ने ही प्राइवेट जेट के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाली। जैसे ही फोटो सामने आई, विरोधियों के हमले शुरू हो गए। अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने भी ट्वीट के जरिए तीखा हमला किया। तब चन्नी ने कहा था कि अगर एक गरीब का बेटा प्राइवेट जेट में बैठ गया तो किसी को क्या तकलीफ है?

कपूरथला में CM चन्नी ने स्टेज पर भंगड़ा किया।

कपूरथला में CM चन्नी ने स्टेज पर भंगड़ा किया।

चन्नी दिखाते रहे हैं आम आदमी के अंदाज

CM चरणजीत चन्नी का आम आदमी का यह अंदाज शपथ ग्रहण के बाद से ही शुरू है। उन्होंने शपथ लेने के बाद पहली प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि वह असली आम आदमी हैं। वह पैदा हुए तो घर में ढंग की छत भी नहीं थी। वे अमृतसर गए तो वहां टी-स्टॉल पर चाय पीने बैठ गए। जालंधर आए तो कॉलेज स्टूडेंट्स से मिलने के लिए सिक्योरिटी हटवा दी। PTU कपूरथला गए तो वहां स्टूडेंट्स के साथ स्टेज पर भंगड़ा करने लगे। दो दिन पहले रात के वक्त सड़क पर ही लोगों से मिलने पहुंच गए।

अमृतसर के ज्ञानी टी-स्टॉल में चन्नी ने शेर भी सुनाए।

अमृतसर के ज्ञानी टी-स्टॉल में चन्नी ने शेर भी सुनाए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *