दिल्ली में सड़क पर हैवानियत का VIDEO: मोबाइल छीनने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने महिला को 150 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

दिल्ली में सड़क पर हैवानियत का VIDEO: मोबाइल छीनने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने महिला को 150 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Bike Riding Miscreants Dragged The Woman For 150 Meters, The Video Was Captured In The Camera

20 मिनट पहले

यह घटना दिल्ली के शालीमार बाग एरिया में हुई है। महिला ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी।

दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों की हैवानियत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बदमाश एक महिला को घसीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मंशा महिला का मोबाइल छीनने की थी। महिला ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो वे उसे 150 मीटर तक घसीटते ले गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़िता गुरुवार शाम 5 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद शालीमार बाग एरिया से घर लौट रही थी। वह यहां के फोर्टिस अस्पताल में काम करती है। इस दौरान स्कूटी पर सवार बदमाश उसके पास आए और मोबाइल छीनने की कोशिश की। अचानक हुई इस हरकत के बावजूद महिला अलर्ट हो गई और एक बदमाश की जैकेट पकड़ ली। बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से स्पीड तेज कर दी। वे महिला को घसीटते हुए करीब 150 मीटर तक ले गए। आगे जाकर महिला सड़क पर गिर गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे सड़क पर पड़े देखा तो मदद के लिए दौड़े।

महिला फोर्टिस हॉस्पिटल में काम करती है। वहीं उसका इलाज चल रहा है।

महिला फोर्टिस हॉस्पिटल में काम करती है। वहीं उसका इलाज चल रहा है।

गंभीर हालत में महिला हॉस्पिटल में भर्ती
महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस घटना के जो भी दोषी होंगे, उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *