दिल्ली में फिर रिकॉर्डतोड़ बारिश: 18 साल में पहली बार मानसून में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

दिल्ली में फिर रिकॉर्डतोड़ बारिश: 18 साल में पहली बार मानसून में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Rain| Monsoon| Rainfall In Delhi Crosses 1000 Mm Mark This Monsoon Season

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में फिर रिकॉर्डतोड़ बारिश: 18 साल में पहली बार मानसून में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

देश की राजधानी में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। इस मानसून सीजन में दिल्ली में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली के साथ बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मनेसर,फरीदाबाद, वल्लभगढ़, लोनी देहात और हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में इस साल भले ही मानसून ने देर दे दस्तक की हो, लेकिन इसने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इस मानसून सीजन में अब तक 1005.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह 2010 के बाद से पहली बार है जब दिल्ली में बारिश ने 1000 मिमी का आंकड़ा पार किया है।

इस मानसून औसत से दोगुनी बारिश दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक, आमतौर पर दिल्ली में मानसून सीजन में औसत 649.8 मिमी बारिश होती है। 1 जून को मानसून शुरू होने से लेकर 10 सितंबर तक दिल्ली को औसत 586.4 मिमी बारिश मिलती है। लेकिन इस साल जोरदार बारिश हुई है। इससे पहले दिल्ली में 2003 में 1005 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली में जुलाई 13 को मानसून की एंट्री हुई। मानसून 19 साल की सबसे देरी से पहुंचा। इसके बावजूद यहां 16 दिन बारिश हुई जो चार साल में सबसे ज्यादा है। अगस्त में सिर्फ 10 दिन बारिश हुई जो सात साल में सबसे कम है। वहीं, सितंबर में अब तक 248.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि आमतौर पर दिल्ली में सितंबर में 129.8 मिमी बारिश होती है।

जलवायु परिवर्तन के कारण बदल रहा मानसून पैटर्न
स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते मानसून पैटर्न में बदलाव हो रहा है। अब सिर्फ 24 घंटे में 100 मिमी तक बारिश हो रही है, पहले इतनी बारिश 10 से 15 दिन में होती थी। ऐसी बारिश से ग्राउंडवॉटर रिचार्ज नहीं होता और निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति हो जाती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *