दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन ब्लास्ट: एक ही दिन में 8 नए केस मिले; 7 सिर्फ मुंबई के, इनमें से कोई विदेश नहीं गया

दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन ब्लास्ट: एक ही दिन में 8 नए केस मिले; 7 सिर्फ मुंबई के, इनमें से कोई विदेश नहीं गया

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • 8 New Cases Found In A Single Day; 7 Of Them Are From Mumbai, No One Has Travel History.

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन ब्लास्ट: एक ही दिन में 8 नए केस मिले; 7 सिर्फ मुंबई के, इनमें से कोई विदेश नहीं गया

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी तेजी से फैलता हुआ दिख रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली में 4 नए केस मिलने के बाद शाम को महाराष्ट्र में भी इसके 8 नए मामले सामने आए हैं। आज संक्रमित हुए 8 में से 7 मरीज मुंबई से और एक वसई-विरार से है। खास बात यह है कि इनमें से कोई विदेश नहीं गया है। अब देशभर में नए वैरिएंट के केस बढ़कर 61 हो गए हैं।

8 में से 7 ने वैक्सीन ली हुई थी
आज संक्रमित हुए 8 मरीजों में से एक राजस्थान का रहने वाला है। इसके अलावा एक बेंगलुरु और एक ने दिल्ली की यात्रा की थी। आज संक्रमित हुए 8 में से 2 मरीज हॉस्पिटल में और छह होम आइसोलेशन में हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रैक कर लिया गया है। संक्रमित हुए 8 में से 7 लोगों ने वैक्सीन ली हुई थी।

8 मरीजों में से 3 महिलाएं और 5 पुरुष
सभी के सैंपल दिसंबर के पहले सप्ताह में लिए गए थे। आज संक्रमित हुए 8 मरीजों में से 3 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। इनकी उम्र 24 से 41 साल के बीच है। इनमें से तीन एसिम्प्टोमेटिक और पांच में मामूली लक्षण हैं।

मुंबई में सबसे ज्यादा 10 केस
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक कुल 28 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। इनमें मुंबई से 12, पिंपरी चिंचवाड़ा में 10, पुणे में 2 वहीं कल्याण-डोंबीवली, नागपुर, लातूर और वसई विरार में एक-एक मरीज सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति
राज्य में मंगलवार को 684 नए मामलों की पुष्टि हुई और 24 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। महाराष्ट्र में अब तक 66,45,136 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 64,93,688 ठीक हो चुके हैं। 1,41,288 मरीजों की मौत हुई है. इस समय राज्य में 6481 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *