तानाशाही की ओर से बढ़ रहा तालिबान? कहा- इस्लाम के खिलाफ हर चीज को शिक्षा से हटाना होगा

तानाशाही की ओर से बढ़ रहा तालिबान? कहा- इस्लाम के खिलाफ हर चीज को शिक्षा से हटाना होगा

[ad_1]

अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान वहां की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। तालिबान अपनी शिक्षा प्रणाली में इस्लाम के खिलाफ हर चीज को हटाने की योजना बना रहा है। जिसके बाद से यह डर पैदा हो गया है कि विद्रोही समूह एक बार फिर उदारवादी और समावेशी सरकार बनाने के दावों के उलट एक चरमपंथी शासन लागू कर सकता है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान की ओर से बनाए गए अंतरिम उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि यह इस्लामी सिद्धांतों का पालन करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, शिक्षा प्रणाली में इस्लाम के खिलाफ हर चीज को हटा दिया जाएगा।

पहले शासन में संगीत को बताया था इस्लाम विरोधी

इस बार विद्रोही समूह बार-बार उदार शासन का वादा कर रहा है लेकिन रविवार को अफगान मीडिया ने बताया कि कंधार में स्थानीय टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों को संगीत के साथ-साथ महिलाओं की ओर से दिए गए आवाज को प्रसारित नहीं करने का आदेश दिया गया। तालिबान ने अपने पहले के शासन में संगीत को इस्लाम विरोधी होने का दावा करते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ-साथ महिलाओं के काम और शिक्षा के अधिकारों में भी कटौती की थी 

रविवार को स्थानीय गायक की कर दी हत्या

रविवार को अफगानिस्तान के अंदराब के एक स्थानीय गायक की विद्रोही समूह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्थानीय मीडिया आउटलेट असवाका न्यूज ने पूर्व गृह मंत्री मसूद अंदाराबी के हवाले से इस खबर की पुष्टि की थी। 15 अगस्त को जैसे ही तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया, लोग चरमपंथी इस्लामी समूह के शासन बचने की हर संभव कोशिश कर रह हैं।

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *