तस्वीरों में देखें, रेल रोको आंदोलन: हरियाणा में ट्रैक पर डटे किसान; एक ही मांग- गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का इस्तीफा और गिरफ्तारी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Farmers Rail Roko Andolan In Haryana For Demand Of Minister Of State For Home Ajay Mishra Resign And Arrest Due To Lakhimpur Khiri Violance
हरियाणा/पंजाब/चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। वे लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में किसानों की मौत के बाद गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस जवान और RPF तैनात रही। वहीं रेलवे ने ट्रेनों को रद्द कर दिया। लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। देखिए हरियाणा में किसानों की रेल रोको आंदोलन की कुछ तस्वीरें…

जींद के उचाना में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान।

हिसार के आदमपुर में रेलवे ट्रैक पर हुक्का पीते किसान।

करनाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारी।

दादरी में किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया। ढाणी फाटक के पास फौगाट खाप के साथ ट्रैक पर बैठे किसान।

जींद के नरवाना में उकलाना रोड पर रेलवे पुल के नीचे बैठे किसान।

न्यू रेलवे स्टेशन कैथल में जींद कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर बैठे किसान।

फतेहाबाद के टोहाना में किसानों ने दिल्ली से पंजाब के लोहिया खास जा रही सुपरफास्ट ट्रेन सरबत दा भला को रोका।

भिवानी में कालावास के पास रेलवे ट्रैक पर डटे किसान।

सोनीपत में रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर बैठे किसान।

किसानों ने हिसार-लुधियाना और हिसार-दिल्ली रेलमार्ग ठप किया।
[ad_2]
Source link