टाइटलर को लेकर छिड़ा विवाद: दिल्ली कांग्रेस ने बनाया स्थायी मेंबर; सिरसा बोले- कत्लेआम के मास्टरमाइंड को इनाम दिया, BJP ने भी साधा निशाना

टाइटलर को लेकर छिड़ा विवाद: दिल्ली कांग्रेस ने बनाया स्थायी मेंबर; सिरसा बोले- कत्लेआम के मास्टरमाइंड को इनाम दिया, BJP ने भी साधा निशाना

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Controversy Broke Out Over Tytler, Delhi Congress Made Permanent Member; Sirsa Said Rewarded The Mastermind Of The Massacre, BJP Also Targeted

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
टाइटलर को लेकर छिड़ा विवाद: दिल्ली कांग्रेस ने बनाया स्थायी मेंबर; सिरसा बोले- कत्लेआम के मास्टरमाइंड को इनाम दिया, BJP ने भी साधा निशाना

जगदीश टाइटलर

सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस के परमानेंट इनवाइटी बनाने से विवाद छिड़ गया है। अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय से लेकर पंजाब कांग्रेस तक को इस मुद्दे पर घेर लिया। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से भी सवाल पूछा। उन्होंने हैरानी जताई कि टाइटलर की नियुक्ति से सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का गया है। इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।

सिरसा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने सिख कत्लेआम के प्रमुख आरोपी और मास्टरमाइंड को इतना बड़ा पद दे दिया है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस से पूछा कि उनमें से कोई भी इस फैसले से आहत हुआ?। उन्होंने कहा कि सिखों का कत्ल करने वालों को कांग्रेस में पूरा सम्मान दिया जा रहा है। वह भी उस व्यक्ति को, जिसके खिलाफ CBI केस पेंडिंग हो।

सिद्धू का इस्तीफा ट्वीट कर पूछा: यही ताे समझौता है

मनजिंदर सिरसा ने नवजोत सिद्धू पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चरित्र का पतन समझौते से होता है। सिरसा ने कहा कि 1984 कत्लेआम के मास्टरमाइंड को पुरस्कृत करने पर चुप रहने को समझौता कहते हैं। सिरसा ने सिद्धू को यह बात इसलिए कही क्योंकि सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देते हुए यही बात कही थी।

सिद्धू ने समझौता न करने की बात कह इस्तीफा दिया था

सिद्धू ने समझौता न करने की बात कह इस्तीफा दिया था

प्रियंका गांधी पर भी निशाना

मनजिंदर सिरसा ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। सिरसा ने पूछा कि हम जगदीश टाइटलर जैसे व्यक्ति को राजनीतिक फेवर और परमानेंट इनवाइटी स्टेटस क्यों दे रहे हैं?। प्रिंयका गांधी को बताना चाहिए कि गांधी फैमिली बार-बार सिख कत्लेआम के आरोपियों को इनाम क्यों दे रही है। क्या वह जगदीश टाइटलर की सिख कत्लेआम को लेकर किए काम पर गर्व करते हैं।

मनजिंदर सिरसा

मनजिंदर सिरसा

कोर्ट में सुनवाई को लेकर डरा हुआ है गांधी परिवार

मनजिंदर सिरसा ने कहा कि जगदीश टाइटलर के 1984 सिख कत्लेआम केस की सुनवाई 17 नवंबर को है। इससे टाइटलर के साथ गांधी परिवार भी डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यही गांधी परिवार की मजबूरी है। इसलिए गांधी परिवार और राष्ट्रीय कांग्रेस संदेश दे रही है कि वो आज भी जगदीश टाइटलर के साथ खड़े हैं। सिरसा ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेसी भले ही गांधी परिवार को खुश करने के लिए समझौते करते रहेंगे। जैसे जगदीश टाइटलर के मुद्दे पर वे जुबान पर ताले लगा लेते हैं। सिरसा ने कहा कि वो 1984 कत्लेआम के कातिलों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाकर रहेंगे।

अमित मालवीय का ट्वीट

अमित मालवीय का ट्वीट

भाजपा ने भी साधा निशाना

भाजपा के IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस के स्थायी सदस्यों में नियुक्त किया है। जो कांग्रेस स्पांसर्ड सिख कत्लेआम में आरोपी है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि सिखों की जान कांग्रेस पार्टी के लिए मायने नहीं रखती? क्या पंजाब सुन रहा है?।

कोई नया पद नहीं दिया : कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस के इंचार्ज शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पूर्व सांसद पार्टी में स्थायी मेंबर रहते हैं। टाइटलर को कोई नया पद नहीं दिया गया है। जब से हमारी समिति चल रही है, टाइटलर करीब 30 साल से इसमें हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *