जालंधर में आज BJP ऑफिस घेरेंगे किसान: किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे और हरियाणा सरकार का पुतला फूंकेंगे, अप्रिय घटना की आशंका से पुलिस अलर्ट

[ad_1]
जालंधर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

5 दिन पहले सर्किट हाउस में बीजेपी बैठक का विरोध कर रहे किसानों की पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हो चुकी है। – फाइल फोटो
हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसान जालंधर में BJP ऑफिस का घेराव करेंगे। सुबह 11 बजे इकट्ठा होकर किसान हरियाणा सरकार का पुतला भी फूंकेंगे। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है, ताकि कहीं आमने-सामने होने की नौबत न आए। BJP ऑफिस के बाहर अफसरों की अगुवाई में पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। इसके अलावा उस तरफ आने-जाने वाले रास्ते भी बंद किए जाएंगे।
किसान नेता कुलविंदर सिंह मशियाणा, प्रगट सिंह सरहाली ने कहा कि हरियाणा की BJP सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर हिटलरशाही वाला रवैया अपनाया है। जिसे लोकतांत्रिक देश में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसलिए वह अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।
भाकियू लक्खोवाल की सर्किट हाउस में बैठक
भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ने भी जालंधर के सर्किट हाउस में बैठक बुलाई है। किसान नेता सुखचैन सिंह ने कहा कि इसमें किसान हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें यूनियन के कई नेता हिस्सा ले रहे हैं।
भाजपा विधायक के कपड़े फाड़ने व बंधक बनाने की हो चुकी घटनाएं
केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसान मोर्चा लगा हुआ है। किसानों के समर्थन में पंजाब में भाजपा का जोरदार विरोध किया जा रहा है। मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग के कपड़े फाड़े गए। राजपुरा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाया गया। जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट है। दो दिन पहले भी भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान सर्किट हाउस में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। किसानों ने बैरिकेड व पुलिस का नाका तोड़कर सर्किट हाउस में घुसने की कोशिश की थी।
[ad_2]
Source link