छत्तीसगढ़ में जुलूस पर चढ़ाई कार: गांजे से भरी गाड़ी ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रौंदा; एक की मौत, 26 घायल

छत्तीसगढ़ में जुलूस पर चढ़ाई कार: गांजे से भरी गाड़ी ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रौंदा; एक की मौत, 26 घायल

[ad_1]

जशपुर15 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूंक दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी। एक का नाम बबलू विश्वकर्मा (21) पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा है। यह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न का रहने वाला है। दूसरे आरोपी का नाम शिशुपाल साहू (26) पुत्र रामजन्म साहू है। यह भी सिंगरौली जिले के बबरगवां का रहने वाला बताया जा रहा है।

पत्थलगांव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त लोग 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे थे। तभी बाजार के बीच पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर से गौरव अग्रवाल (21) नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार की टक्कर के बाद जुलूस में शामिल लोग उछलकर दूर जा गिरे।

कार की टक्कर के बाद जुलूस में शामिल लोग उछलकर दूर जा गिरे।

लोगों को कुचलने वाली कार के ड्राइवर को भी गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा।

लोगों को कुचलने वाली कार के ड्राइवर को भी गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा।

जुलूस में लोगों को टक्कर मारने वाली कार को आग के हवाले कर दिया।

जुलूस में लोगों को टक्कर मारने वाली कार को आग के हवाले कर दिया।

पत्थलगांव थाने के एक ASI को सस्पेंड किया गया
लोगों ने एक ASI केके साहू पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी इस ASI के साथ मिलकर ही गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम ASI के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद पत्थलगांव थाने के ASI निलंबित कर दिया गया है।​​​​​​

घटना के बाद नाराज लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव किया।

घटना के बाद नाराज लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव किया।

हादसे के बाद गुमला-कटनी हाईवे जाम
लोगों ने घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाईवे पर मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वे शव को हाईवे से हटाने तैयार नहीं थे।

नाराज लोगों ने मारे गए युवक के शव के साथ हाईवे को जाम कर दिया।

नाराज लोगों ने मारे गए युवक के शव के साथ हाईवे को जाम कर दिया।

100 किमी से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड 100 से 120 की रही होगी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि घटना में गांजा तस्करी करने वाले लोगों का हाथ है। उन्होंने ही दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों को कार से टक्कर मारी है।

दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान हुए हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान हुए हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

लोगों को कुचलने वाले तस्कर मध्य प्रदेश के
इस घटना में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके नाम बबलू विश्वकर्मा (21) और शिशुपाल साहू (26) है। इधर, लोगों के गुस्से की जानकारी मिलने पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

दोनों आरोपियों को लेकर जाती पुलिस।

दोनों आरोपियों को लेकर जाती पुलिस।

कलेक्टर ने की शांति बनाए रखने की अपील
घटना को लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। अभी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर बाकी दोषियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *