छतरी नहीं संभाल पाए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, प्रिंस चार्ल्स भी मुस्कुरा उठे

छतरी नहीं संभाल पाए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, प्रिंस चार्ल्स भी मुस्कुरा उठे

[ad_1]

जब बड़ी हस्तियां किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनती हैं तो जबर्दस्त प्रोटोकॉल फॉलो होता है। लेकिन कई बार कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि लोग बरबस मुस्कुरा ही पड़ते हैं। बुधवार को ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। बारिश से बचने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपना छाता खोल रहे थे। लेकिन तेज हवा के चलते वह छाता संभाल नहीं पा रहे थे। यह देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ-साथ प्रिंस चार्ल्स भी मुस्कुराने लगे। इसका वीडियो देखकर लोग भी खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे। 

उद्घाटन समारोह का थे हिस्सा
ब्रिटेन में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिस अफसरों की याद में एक स्मारक बनाया गया है। बुधवार को इसका उद्घाटन समारोह था। इस दौरान देश की कई जानी-मानी हस्तियां वहां मौजूद थीं। इनमें प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी थे। कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए प्रिंस चार्ल्स व कुछ अन्य लोगों ने छाता लगा रखा था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तरफ भी छाता बढ़ाया गया। बोरिस जॉनसन ने छाता खोल लिया, तभी उनकी नजर पीछे भीग रही एक महिला पर पड़ी। उन्होंने उस महिला की तरफ छाता बढ़ाया, लेकिन महिला ने मना कर दिया।

खुद भी जोर-जोर से हंसने लगे
इसके बाद बोरिस जॉनसन ने खुद के ऊपर छाता तान लिया, लेकिन छाता बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास करके छाता खोला और ऊपर लगाना चाहा। लेकिन इस बार तेज हवा के चलते छाता उलटा हो गया। खैर, काफी प्रयास के बाद ब्रिटिश पीएम छाता इस्तेमाल करने में कामयाब तो रहे, लेकिन वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। यहां तक कि प्रिंस चार्ल्स भी उनकी तरफ देख मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। वहीं बोरिस जॉनसन, बहुत देर तक छाता पकड़कर जोर-जोर से हंसते रहे। 



[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *